Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

उत्तर प्रदेश

सपा शासन में भूमाफिया ने लोगों को ठगा, हमने दिया सम्मानजनक मुआवजा: सीएम योगी

Updated on Thursday, July 23, 2026 13:29 PM IST

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 495 करोड़ रुपए की लागत वाले गोड़धोइया नाला परियोजना (पक्का नाला निर्माण, डायवर्जन, इंटरसेप्शन और ट्रीटमेंट की परियोजना) के कार्यों का दो स्थानों (फातिमा हॉस्पिटल के पास और जेल बाईपास के समीप) पर स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर जेल बाईपास पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा शासन में भूमाफिया ने सरकारी जमीनों पर गलत इंदराज कर लोगों को ठगा था। उन्हें बरगलाकर जमीनें बेची थीं। भाजपा सरकार ने जब गोड़धोइया नाला परियोजना शुरू की तो ऐसी जमीन खरीदने वालों को सम्मानजनक मुआवजा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोगों ने गोड़धोइया नाला के पास जमीनें ली थीं। तब समाजवादी पार्टी की सरकार में भूमाफियाओं ने सरकारी जमीनों पर गलत इंदराज कराकर उन्हें ठगने का काम किया था। हमने, जिनके भी नाम जमीनों के कागज पर दर्ज हुए थे, उन्हें कंपनसेशन (मुआवजा) देने का काम किया। सीएम योगी ने कहा कि जनता के सकारात्मक सहयोग से ही इस नाला का पुनरोद्धार हो पाया। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया में जागरूकता बड़े मायने रखती है। उन्होंने कहा कि जब गोड़धोइया नाले का पुनरोद्धार नहीं हुआ था तो गोरखपुर महानगर उत्तरी क्षेत्र के 17 वार्ड बारिश में जलमग्न हो जाते थे। अब इस नाले को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे कोई नदी बह रही है। उन्होंने कहा कि इस नाले को पुनर्जीवित किया गया है। इसी का परिणाम है कि विगत दिनों 15 घंटे हुई मूसलाधार बारिश में भी उत्तर दिशा में जल भराव नहीं हुआ, इस नाले ने सारा पानी खींच लिया। जब सभी नालों का पुनरोद्धार हो जाएगा तो महानगर में कहीं भी एक बूंद पानी नहीं रुकेगा।


मुख्यमंत्री ने बताया कि गोड़धोइया नाला 9.50 किलोमीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा बना है। इसके साथ ही 18 किलोमीटर सीवर लाइन भी पड़ रही है, अब नाले में सीवर नहीं गिरेगा। गोड़धोइया नाला परियोजना में 36 एमएलडी की एसटीपी का काम पूरा हो गया है। नाले पर 14 ब्रिज और 61 एमएलडी मास्टर पंप स्टेशन (एमपीएस) का काम भी पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि उनकी योजना है कि गोड़धोइया नाला पर यातायात की व्यवस्था हो और सुरक्षा के उपाय भी किए जाएं ताकि कोई नाले में न गिरने पाए। उन्होंने कहा कि नाला के दोनों ओर सड़क का निर्माण भी होना है। इसके साथ ही नाले की दोनों तरफ आने-जाने के लिए पुल भी बनना है।
सीएम योगी ने कहा कि गोड़धोइया नाले का काम पूरा हो गया है। सीवर लाइन का काम अंतिम चरण में है। यहां सड़क भी बनेगी, रेलिंग लगेगी, फुटपाथ बनेगा और लाइटिंग की भी अच्छी व्यवस्था रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों का आह्वान किया कि वह नाले में गंदगी और कूड़ा न फेकें। अगर इस नाले का सही ढंग से उपयोग किया गया तो अगले 50 से 100 वर्षों तक गोरखपुर के उत्तरी क्षेत्र में बारिश का पानी जमा नहीं होगा। पानी इस नाले के माध्यम से रामगढ़ताल और तरकुलानी होते हुए राप्ती नदी तक पहुंच जाएगा। पर, यदि कहीं भी बाधा आएगी, कूड़ा डाला जाएगा या कब्जा किया जाएगा तो जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाएगी, बदबू और बीमारी आएगी। इन्हीं समस्याओं से बचाव के लिए इस नाले के पुनरोद्धार का कार्य पूर्ण किया जा रहा है।


उन्होंने नाला की दोनों तरफ सघन पौधरोपण कर हरियाली का नजारा विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि इसमें प्रशासन के साथ लोगों को भी जुटना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोड़धोइया नाला परियोजना से गोरखपुर उत्तर क्षेत्र की तीन लाख आबादी लाभान्वित हो रही है उन्हें बीमारी और गंदगी से मुक्त अच्छा वातावरण मिलने लगा है।
सीएम ने विकास कार्यों में सकारात्मक योगदान के लिए महानगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया कहा कि लोगों के सकारात्मक दृष्टिकोण का ही परिणाम है कि मोहद्दीपुर से बाईपास मार्ग, स्पोर्ट्स कॉलेज से बरगदवा मार्ग, असुरन से मेडिकल कॉलेज मार्ग, असुरन से पिपराइच मार्ग फोरलेन हुए हैं। फोरलेन सड़कों से यहां के लोगों की संपत्ति का मूल्य भी बढ़ गया है। पहले जिस संपति की कीमत एक लाख रुपये थी, अब वह पांच लाख रुपए की हो गई है। उन्होंने कहा कि जब सड़कें अच्छी होंगी तो व्यापार बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर तरफ फोरलेन कनेक्टिविटी के चलते गोरखपुर में नए-नए शोरूम आ रहे हैं। व्यापार बढ़ने के साथ लोगों को मनपंसद खरीदारी के लिए बाहर के शहरों में नहीं जाना पड़ रहा है।


सीएम योगी की जनसभा जैसे ही शुरू हुई, बारिश होने लगी। इस पर वहां आए नागरिकों की चिंता करते हुए उन्होंने फौरन उन लोगों को भी जर्मन हैंगर में बुला लिया जो भीड़ अधिक होने के कारण पंडाल से बाहर खड़े थे। मुख्यमंत्री की इस आत्मीयता पर लोगों ने जोरदार ताली बजाकर और नारा लगाकर उनका अभिनंदन किया। बारिश में भी बड़ी संख्या में आने के लिए सीएम योगी ने नागरिकों को साधुवाद दिया।
जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोरखपुर में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। योगी सरकार के विकास कार्यों को देखकर विरोधियों के पास कुछ बोलने को नहीं रह गया है। विकास करने के बजाय जनता का पैसा लूटने वाले विपक्षी दल आखिर बोलें भी तो क्या बोलें।


उन्होंने कहा कि योगी की सरकार ने गोरखपुर को गोड़धोइया नाला परियोजना देकर ऐतिहासिक कार्य किया है। इस नाले में पानी का प्रवाह अब नदी जैसा हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत करते हुए महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि गोड़धोइया नाला परियोजना सीएम योगी की दूरदर्शिता का मॉडल है। इस परियोजना से महानगर को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलने जा रही है।

Have something to say? Post your comment
सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

X