Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

'लॉकअप: सच या सजा' में हर्षद चोपड़ा पर बरसीं फराह खान, बोलीं- 'अगर आपकी एक्टिंग खत्म हो गई हो तो...'

Updated on Thursday, July 23, 2026 13:43 PM IST

मुंबई : टीवी के लोकप्रिय अभिनेता हर्षद चोपड़ा इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शो में उनकी मौजूदगी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। हाल ही के एपिसोड में ऐसा ही एक पल सामने आया, जब अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने क्रैकडाउन टास्क के दौरान मुकाबले के लिए हर्षद चोपड़ा को चुना। इसके बाद हर्षद की प्रतिक्रिया देखकर शो की जेलर फराह खान ने उनकी चुप्पी को एक्टिंग बताया और उन्हें खुलकर अपनी बात कहने की सलाह दी।

दरअसल, एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स को क्रैकडाउन टास्क के लिए एरीना में बुलाया गया। इस टास्क में नई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अपूर्वा मखीजा को यह जिम्मेदारी दी गई कि वह कंटेस्टेंट्स की जोड़ियां बनाए। इसके लिए कंटेस्टेंट्स से कहा गया कि वे उस खिलाड़ी को चुनें, जिसे वे मुकाबले के लिए सबसे कमजोर प्रतिद्वंद्वी मानते हैं। इस फैसले ने घर के अंदर तनाव का माहौल बना दिया।

टास्क के दौरान शिवांगी जोशी ने मुकाबले के लिए हर्षद चोपड़ा का नाम लिया। उनके इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। हर्षद भी इस फैसले के बाद काफी शांत नजर आए। इसी बीच फराह खान ने शिवांगी से पूछा कि उन्होंने किसे चुनौती दी है। इस पर शिवांगी ने जवाब दिया- 'हर्षद।'

इसके बाद अभिनेता राम कपूर ने हर्षद को समझाते हुए कहा कि शिवांगी ने सही फैसला लिया है। अगर वह ऐसा नहीं करतीं, तो हर्षद सीधे जजमेंट डे में पहुंच जाते और उन्हें मुकाबला करने का मौका भी नहीं मिलता।

फराह खान ने इसके बाद शिवांगी से पूछा, 'क्या तुमने हर्षद को इसलिए चुना क्योंकि तुम्हें लगता है कि वह कमजोर हैं?' इस सवाल के जवाब में शिवांगी ने कहा, 'अगर मैं उन्हें नहीं चुनती तो वह सीधे जजमेंट डे में चले जाते। अब कम से कम मुकाबला बराबरी का होगा और हम दोनों में से किसी एक को सुरक्षित रहने का मौका मिलेगा।'

इस दौरान हर्षद चोपड़ा लगातार चुपचाप खड़े रहे। उनकी इस प्रतिक्रिया को देख फराह खान ने कहा, 'हर्षद, अगर आपकी एक्टिंग खत्म हो गई हो तो क्या मैं आपसे एक सवाल पूछ सकती हूं? आखिर हो क्या रहा है? आप ऐसे क्यों व्यवहार कर रहे हैं? अपनी बात मन में मत रखिए, खुलकर बोलिए।'

फराह के कहने पर हर्षद ने अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ यह सोच रहे थे कि आगे उन्हें क्या करना है और इस स्थिति में गेम कैसे खेलना चाहिए।

इस पर फराह ने उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा, 'क्या आप जानबूझकर हारने के बारे में सोच रहे थे?'

हर्षद ने इस सवाल का तुरंत जवाब देते हुए कहा, 'नहीं। शिवांगी इतनी मजबूत खिलाड़ी हैं कि वह मुझे हरा सकती हैं।'

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X