Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

गोविंदा और करिश्मा कपूर के रिलेशन की क्या सुनीता को थी भनक? शगुफ्ता बोलीं- एक बार सेट पर आईं और...

Updated on Saturday, July 25, 2026 19:37 PM IST

गोविंदा और करिश्मा कपूर का एक समय पर काफी नाम जोड़ा था। इतना ही नहीं दोनों ने कई फिल्मों में साथ भी काम किया है। अब दोनों स्टार्स को लेकर शगुफ्ता अली ने कुछ खुलासे किए हैं। गोविंदा-करिश्मा के रिलेशन पर कैसा होता था सुनीता का रिएक्शन गोविंदा जब अपने करियर के पीक पर थे तब उनका कई एक्ट्रेसेस संग नाम जुड़ा जिसमें से एक थीं करिश्मा कपूर। करिश्मा और गोविंदा ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की ऑस्क्रीन कैमिस्ट्री काफी पसंद की जाती थी, वहीं दोनों के ऑफसक्रीन बॉन्ड को लेकर भी काफी चर्चा होती थी। ऐसा कहा जाता था कि दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन फिर अचानक दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया। अब इस पर शगुफ्ता अली ने जानें क्या राज खोले।


गोविंदा संग काम करना करिश्मा ने क्यों छोड़ा
दरअसल, शगुफ्ता अली से पूछा गया कि करिश्मा और चीची(गोविंदा) की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था, लेकिन फिर करिश्मा ने गोविंदा के साथ काम करना छोड़ दिया था, ऐसा क्यों? इस पर शगुफ्ता ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'इंट्रेस्ट खत्म हो गया होगा। प्यार, मोहब्बत खत्म हो गया होगा। हिरोइन का भी क्या भरोसा। ऐसा नहीं कि हीरो ही करते थे, हिरोइन भी करते थीं। लेकिन इतना भी ओवर एम्बिशियस नहीं होना चाहिए। वह बहुत हार्डवर्किंग थी, लेकिन एटीट्यूड भी बहुत था।

क्या गोविंदा-करिश्मा के बीच प्यार था?
इसके बाद उनसे पूछा गया कि करिश्मा और चीची भैया के बीच क्या बहुत प्यार था? तो शगुफ्ता बोलीं, 'दिखता तो था, बताते तो नहीं थे, लेकिन दिखता था।'

उनसे फिर पूछा गया कि क्यों नहीं चला होगा दोनों का रिश्ता? तो शगुफ्ता बोलीं, ‘जोड़ी जब तक चली वो चली। पब्लिक को जब तक देखना था वो देखा। बाद में पब्लिक बोर हो गई थी।’

गोविंदा की पत्नी सुनीता का कैसा होता था रिएक्शन
शगुफ्ता से फिर गोविंदा की पत्नी सुनीता को लेकर पूछा गया कि सुनीता, गोविंदा को लेकर बहुत ओपनली बात करती हैं। अफेयर को लेकर। करिश्नमा और गोविंदा के बीच प्यार रिलेशन की खबर सुनकर सुनीता क्या सेट पर आती थीं? वह बोलीं, 'आउटडोर आई थीं 1 बार, बच्चों को लेकर। वो भी कम निकलीं बाहर। सबसे अच्छे से पेश आई थीं। कभी सेट पर आकर सीन नहीं किया।'

सुनीता समझदार हैं कुछ किया नहीं सेट पर कभी
शगुफ्ता से पूछा गया कि जैसे आप लोगों को दिखता था गोविंदा-करिश्मा के बीच तो क्या सुनीता भी समझी होंगी? इस पर एक्ट्रेस ने कहा उसने अपना ग्रेज दिखाया कि नहीं बोलीं कुछ। अगर जानती थीं और कुछ बोला नहीं तो उस औरत ने बहुत सहा है यार। वह बहुत समझदार हैं नहीं तो कोई भी सीन क्रिएट कर सकता था। नॉर्मली टीवी के सेट पर एक्टर्स की बीवियां सेट पर आकर मार पीट कर जाती थीं।


बता दें कि गोविंदा और करिश्मा ने साथ में कुली नंबर 1, राजा बाबू, हीरो नंबर 1, हसीना मान जाएगी, शिकारी, दुलारा, प्रेम शक्ति जैसी फिल्मों में काम किया है।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X