Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल • टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

राष्ट्रीय

CRPF 88वां स्थापना दिवस: सीएम योगी समेत तमाम मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

Updated on Monday, July 27, 2026 13:16 PM IST

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का 88वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। सीआरपीएफ डीजी जी.पी. सिंह ने सभी जवानों को इस मौके पर शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी सीआरपीएफ को शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अदम्य शौर्य, अनुशासन एवं समर्पण भाव के साथ राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा हेतु सतत तत्पर ‘केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल’ के सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को सीआरपीएफ के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। विषम परिस्थितियों में भी राष्ट्रसेवा में निरंतर तत्पर वीर जवानों पर हम सभी को गर्व है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिखा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आंतरिक सुरक्षा के लिए बल की प्रभावशाली एवं दक्षतापूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से देश में विविधता के बावजूद एकता अक्षुण्ण है। कर्तव्य निर्वहन के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले जवानों को नमन।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिखा कि सीआरपीएफ स्थापना दिवस पर सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के बहादुर जवानों को सम्मान! देश आपकी अटूट हिम्मत, समर्पण और निस्वार्थ सेवा के लिए हमेशा आपका आभारी रहेगा। उन्होंने आगे लिखा कि सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के उन जवानों की सेवा और समर्पण को सलाम, जो देश में लगातार कानून-व्यवस्था बनाए रखकर तथा सेवा और निष्ठा की विरासत को कायम रखते हुए ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के आदर्श का पालन करते हैं। सीआरपीएफ स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई!

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा कि ‘सेवा एवं निष्ठा’ के ध्येय वाक्य को सार्थक करने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश की आंतरिक सुरक्षा, विशेषकर नक्सलवाद और उग्रवाद के विरुद्ध अभियान में आपका अदम्य शौर्य और अटूट समर्पण अतुलनीय है। हर देशवासी को आपकी कर्तव्यनिष्ठा और वीरता पर गर्व है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के पर्याय ‘केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल’ के स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों, अधिकारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के लिए आपका अदम्य साहस, अनुशासन, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा प्रत्येक भारतवासी के हृदय में गर्व और विश्वास का संचार करती है। विपरीत परिस्थितियों में भी मातृभूमि की रक्षा हेतु आपका अटूट समर्पण सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता और आंतरिक शांति की रक्षा के लिए सदैव समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ सभी सीआरपीएफ के वीर जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका अदम्य साहस, अनुशासन, त्याग और राष्ट्रसेवा का संकल्प प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स भारत की आंतरिक सुरक्षा का एक मजबूत आधार रही है और इसने साहस व कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश की सेवा की है। मुश्किल इलाकों और कठिन परिस्थितियों में भी इन्होंने शांति बनाए रखी है, नागरिकों की रक्षा की है और राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया है। हम सीआरपीएफ के सभी जवानों को सलाम करते हैं और उन लोगों को याद करते हैं जिन्होंने देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया।

 

Have something to say? Post your comment
राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

: आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

: पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

: शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

एशियाई पैरा खेल 2026 में रिंकू हुड्डा को स्वर्ण, अजीत सिंह ने जीता रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026 में रिंकू हुड्डा को स्वर्ण, अजीत सिंह ने जीता रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

विजयादशमी पर भारत-न्यूज़ीलैंड FTA की नई शुरुआत, भारतीय उत्पादों को मिलेगा 100% शुल्क-मुक्त बाजार

: विजयादशमी पर भारत-न्यूज़ीलैंड FTA की नई शुरुआत, भारतीय उत्पादों को मिलेगा 100% शुल्क-मुक्त बाजार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

: नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

X