Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

माहिका शर्मा : इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन, मॉडलिंग-एक्टिंग का रुख, हार्दिक पंड्या से नाम जुड़ने पर मिली लोकप्रियता

Updated on Monday, July 27, 2026 14:02 PM IST

मॉडल और अभिनेत्री माहिका शर्मा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन करने के बाद माहिका ने मॉडलिंग और एक्टिंग का रुख किया। हालांकि, उनकी लोकप्रियता में तेजी से इजाफा भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या को डेट करने के कारण हुआ। माहिका का जन्म 26 जुलाई, 1994 को हरियाणा में हुआ। हालांकि, उनकी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली स्थित नेवी चिल्ड्रन स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में पूरी की। माहिका ने ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद कई जगह इंटरशिप भी की। हालांकि, इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने अपने करियर का आगाज एक फ्रीलांसर के तौर पर की।


माहिका इसके बाद रैपर रागा की एक म्यूजिक वीडियो में नजर आईं और फिर कुछ फिल्मों में उन्होंने छोटी भूमिकाएं भी निभाईं। वह तनिष्क, वीवो जैसे बड़े ब्रांड्स की ओर से विज्ञापनों में भी दिखाई दीं। एक्टिंग के साथ-साथ माहिका ने कई मशहूर फैशन डिजाइनर के लिए रैंप वॉक किया, जिसमें तरुण तहिलियानी, मनीष मल्होत्रा, रितु कुमार और अमित अग्रवाल जैसे बड़े नाम भी शामिल रहे।
साल 2024 में माहिका को इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी मिला। वहीं, माहिका एले मैग्जीन मॉडल ऑफ द सीजन भी रह चुकी हैं। माहिका योगा टीचर भी हैं।


हालांकि, माहिका सबसे ज्यादा चर्चा में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या से जुड़ने के बाद आईं। माहिका द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में हार्दिक की एक झलक नजर आई और उनका जर्सी नंबर 23 भी लिखा हुआ नजर आया। हालांकि, अपने 32वें जन्मदिन से पहले ही हार्दिक ने माहिका के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिलेशन को ऑफिशियल कर दिया।
इसके बाद माहिका को मैदान पर हार्दिक के साथ कई बार देखा गया। माहिका की कुछ तस्वीरों को खींचने के अंदाज को लेकर हार्दिक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर स्टोरी शेयर करते हुए नाराजगी जाहिर की थी।

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X