Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

'ऑपरेशन सफेद सागर' में प्राजक्ता कोली के साथ दिखेगी नई केमिस्ट्री : मिहिर आहूजा

Updated on Monday, July 27, 2026 14:23 PM IST

मुंबई : डिजिटल दुनिया से अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं प्राजक्ता कोली इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' को लेकर चर्चा में हैं। 1999 के कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस सीरीज में वह पहली बार अभिनेता मिहिर आहूजा के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। दोनों की नई जोड़ी को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता है। अब मिहिर आहूजा ने भी प्राजक्ता के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।

समाचार एजेंसी से बातचीत में मिहिर ने कहा, ''प्राजक्ता के साथ काम करना मेरे लिए बेहद शानदार अनुभव रहा। वह हर सीन में ईमानदारी और सहजता लेकर आती हैं, जिसकी वजह से हमारे किरदारों के बीच रिश्ते को पर्दे पर स्वाभाविक ढंग से निभाना आसान हो गया। चूंकि यह हमारा पहला प्रोजेक्ट है, इसलिए हमारे बीच जो नई ऊर्जा थी, वह स्क्रीन पर साफ दिखाई देगी।''

उन्होंने आगे कहा, ''यह कहानी युद्ध, साहस और बलिदान पर आधारित जरूर है, लेकिन इसके बीच किरदारों के भावनात्मक रिश्ते भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इन भावनात्मक पहलुओं से भी उसी तरह जुड़ेंगे, जैसे हम शूटिंग के दौरान जुड़े थे।''

अपने किरदार लेकर मिहिर आहूजा ने कहा, "एक युवा एयरफोर्स पायलट का किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात रही। इस किरदार को निभाते समय मुझे यह महसूस हुआ कि भारतीय वायुसेना के जवान किस तरह अपनी जान की परवाह किए बिना देश की रक्षा करते हैं। इस रोल के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी जुड़ी हुई है, और मैंने पूरी ईमानदारी के साथ इसे निभाने की कोशिश की है।"

उन्होंने कहा, ''इस प्रोजेक्ट ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। शूटिंग के दौरान मैंने एयरफोर्स के अनुशासन, समर्पण और मेहनत को करीब से समझा। यह ऐसा अनुभव है जिसे मैं जिंदगीभर नहीं भूल सकता। 'ऑपरेशन सफेद सागर' हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेगा।''

सीरीज की कहानी भारतीय वायु सेना के उस ऐतिहासिक मिशन पर आधारित है, जिसे कारगिल युद्ध के दौरान अंजाम दिया गया था। यह मिशन करीब 47 दिनों तक चला था और इसे भारतीय सैन्य इतिहास के सबसे चुनौतीपूर्ण अभियानों में गिना जाता है। शो में युद्ध के दौरान की कठिन परिस्थितियों, सैनिकों के हौसले और देशभक्ति की भावना को बड़े स्तर पर दिखाया जाएगा।

इस सीरीज में मिहिर आहूजा के अलावा सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन और तारुक रैना जैसे कलाकार शामिल हैं। इस सीरीज को अभिजीत सिंह परमार, महबूब पीएस बराड़ और कुशाल श्रीवास्तव ने मिलकर तैयार किया है जबकि इसका निर्देशन ओनी सेन ने किया है।

'ऑपरेशन सफेद सागर' का वर्ल्ड प्रीमियर 7 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X