Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

'इंडियन आइडल 16' की विजेता ज्योतिर्मयी ने बांधे अरिजीत सिंह की तारीफों के पुल, बोलीं-'उनकी आवाज सुकून देती है'

Updated on Monday, July 27, 2026 14:24 PM IST

मुंबई : 'इंडियन आइडल 16' की विजेता ज्योतिर्मयी नायक इन दिनों अपनी गायकी और संगीत के सफर को लेकर चर्चा में हैं। इस कड़ी में उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह को लेकर अपनी भावनाएं साझा की। ज्योतिर्मयी ने अरिजीत की गायकी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी आवाज लोगों को सुकून देती है। उन्होंने बताया कि उनका सपना है कि वह आने वाले समय में अरिजीत सिंह और दिग्गज गायिका श्रेया घोषाल के साथ गाना गाएं।

ज्योतिर्मयी नायक ने अरिजीत सिंह के संगीत और उनकी लोकप्रियता को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, ''अरिजीत सिंह की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह अपने गानों में सिर्फ सुर नहीं लगाते बल्कि उसमें भावनाएं भी भर देते हैं, जिसे सुनकर लोग खुद को उससे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। उनकी आवाज लोगों को सुकून देती है। उनके गानों में एक अलग आत्मा होती है।''

उन्होंने कहा, ''म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए यह गर्व की बात है कि उन्हें अरिजीत सिंह जैसे कलाकार मिले हैं, जो लगातार बेहतरीन संगीत दे रहे हैं और लोगों के दिलों तक पहुंच रहे हैं। उनकी गायकी में जो भावनाएं हैं, वही उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती हैं।''

इसके साथ ही ज्योतिर्मयी नायक ने अपने एक बड़े सपने का खुलासा करते हुए बताया, ''मैं आने वाले समय में अरिजीत सिंह और मशहूर गायिका श्रेया घोषाल के साथ काम करना चाहती हूं। दोनों कलाकारों के साथ गाना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा। मैं चाहती हूं कि मुझे भविष्य में उनके साथ काम करने का मौका मिले। मुझे विश्वास है कि एक दिन यह सपना जरूर पूरा होगा।''

अरिजीत सिंह के बारे में बात करें तो वह भारतीय संगीत जगत के सबसे लोकप्रिय गायकों में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे गाने दिए हैं, जो आज भी लोगों की पसंदीदा बने हुए हैं। 'तुम ही हो', 'चन्ना मेरेया', 'केसरिया', 'अगर तुम साथ हो', 'लाल इश्क', 'फिर ले आया दिल', 'ऐ दिल है मुश्किल', 'सोच ना सके' और 'सतरंगा' जैसे गानों ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X