Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल • टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

राष्ट्रीय

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस: नितिन गडकरी और मुख्यमंत्रियों ने प्रकृति बचाने का दिया सामूहिक संदेश

Updated on Tuesday, July 28, 2026 13:53 PM IST

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को बधाई दी है। इसके साथ नेताओं ने प्रकृति को बचाने की अपील की है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रकृति सिर्फ हमारी विरासत नहीं है, बल्कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है। आइए, इस विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर हम समझदारी भरे फैसलों और सामूहिक प्रयासों से अपने जंगलों, नदियों, वन्यजीवों और जैव-विविधता की रक्षा करने का संकल्प लें। हम सब मिलकर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा, स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य बना सकते हैं।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “प्रकृति का संरक्षण केवल हमारा दायित्व नहीं, हमारी जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा है। जल, वायु, वन और भूमि का संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर प्रकृति संरक्षण के प्रति अपने संकल्प को और सशक्त करें। हरित दिल्ली, स्वच्छ दिल्ली और पर्यावरण अनुकूल भविष्य हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, “समस्त प्रदेशवासियों को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकृति केवल हमारे जीवन का आधार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी धरोहर भी है। पर्यावरण का संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। आइए, इस अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने और स्वच्छ व हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लें।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी प्रकृति के संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लें। हरियाली, जल और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु हमारा प्रत्येक प्रयास आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की मजबूत आधारशिला बनेगा।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, “विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। प्रकृति का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की नींव है। आइए, इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का संकल्प लें।”महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक्स पोस्ट में कहा, “आइए, हरी-भरी धरती को बढ़ावा दें और समृद्ध पर्यावरण की रक्षा करें। प्रकृति हमें मिला सबसे बड़ा उपहार है। आइए, कृतज्ञता के साथ इसे संजोकर रखें। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, “विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर आइए हम सभी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें। प्रकृति ही जीवन का आधार है। आइए, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, जैव विविधता की रक्षा और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित, हरित और समृद्ध भविष्य का निर्माण करें। आज प्रकृति का संरक्षण, कल मानवता का सुरक्षित जीवन।”

Have something to say? Post your comment
राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

: आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

: पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

: शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

एशियाई पैरा खेल 2026 में रिंकू हुड्डा को स्वर्ण, अजीत सिंह ने जीता रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026 में रिंकू हुड्डा को स्वर्ण, अजीत सिंह ने जीता रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

विजयादशमी पर भारत-न्यूज़ीलैंड FTA की नई शुरुआत, भारतीय उत्पादों को मिलेगा 100% शुल्क-मुक्त बाजार

: विजयादशमी पर भारत-न्यूज़ीलैंड FTA की नई शुरुआत, भारतीय उत्पादों को मिलेगा 100% शुल्क-मुक्त बाजार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

: नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

X