Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल • टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

राष्ट्रीय

भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, काजीगुंड में फंसे सैकड़ों अमरनाथ यात्री

Updated on Tuesday, July 28, 2026 14:24 PM IST

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। इसके चलते अमरनाथ यात्रा से लौट रहे सैकड़ों श्रद्धालु काजीगुंड के मीर बाजार स्थित यात्री निवास में फंस गए हैं।

बाबा बर्फानी के दर्शन करने के बाद वे अपने घरों की ओर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हाईवे बंद होने के कारण उन्हें रुकना पड़ा। कई श्रद्धालुओं का कहना है कि वे पिछले एक-दो दिनों से यातायात खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

महाराष्ट्र से आए एक बुजुर्ग तीर्थयात्री ने बताया कि उन्होंने सफलतापूर्वक अमरनाथ यात्रा पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि रास्ता बंद होने के कारण थोड़ी परेशानी हो रही है, लेकिन सरकार की ओर से लंगर, रहने और अन्य जरूरी सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की भी तारीफ करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह का डर नहीं है।

उन्होंने बताया कि यात्री निवास में बड़ी संख्या में लोग रुके हुए हैं। अनुमान के मुताबिक यहां करीब एक हजार से डेढ़ हजार श्रद्धालु मौजूद हैं। प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दी जा रही है, लेकिन सभी को रास्ता खुलने का इंतजार है।

वहीं, गोविंद कुमार नामक एक तीर्थयात्री ने बताया कि उनकी यात्रा बहुत अच्छी रही। दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हुई, लेकिन वापसी के समय यातायात जाम के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि एक दिन से ज्यादा समय से वे रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने सुरक्षा इंतजामों को बेहतर बताया और कहा कि प्रशासन तथा सुरक्षाबलों की व्यवस्था में कोई कमी नहीं है।

उन्होंने बताया कि पहले उन्हें काजीगुंड में रुकने के लिए कहा गया था। बाद में वे श्रीनगर गए और वहां होटल में ठहरे। उनकी मुख्य समस्या केवल यह है कि बंद मार्ग के कारण आगे बढ़ना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द रास्ता खोलने की अपील की।

दिल्ली से आईं प्रीति देवी ने बताया कि उन्होंने 23 जुलाई को यात्रा शुरू की थी और 26 जुलाई को बाबा अमरनाथ के दर्शन कर लिए थे। इसके बाद से वह कई दिनों से यहां रुकी हुई हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़ टूटने और रास्ता बंद होने के कारण यात्रियों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

प्रीति देवी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ठीक है और सीआरपीएफ व पुलिस के जवान लगातार यात्रियों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परेशानी केवल मार्ग बंद होने की वजह से है।

Have something to say? Post your comment
राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

: आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

: पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

: शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

एशियाई पैरा खेल 2026 में रिंकू हुड्डा को स्वर्ण, अजीत सिंह ने जीता रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026 में रिंकू हुड्डा को स्वर्ण, अजीत सिंह ने जीता रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

विजयादशमी पर भारत-न्यूज़ीलैंड FTA की नई शुरुआत, भारतीय उत्पादों को मिलेगा 100% शुल्क-मुक्त बाजार

: विजयादशमी पर भारत-न्यूज़ीलैंड FTA की नई शुरुआत, भारतीय उत्पादों को मिलेगा 100% शुल्क-मुक्त बाजार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

: नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

X