Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

'एमटीवी हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड', बादशाह बोले- 'यह उन लोगों को समर्पित है जो कलाकार को बनाते हैं'

Updated on Wednesday, July 29, 2026 14:24 PM IST

मुंबई; लोकप्रिय रैप रियलिटी शो 'एमटीवी हसल 5' नए सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। इस बार शो केवल नए रैपर की तलाश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उन जगहों, अनुभवों और कहानियों को भी सामने लाएगा, जिन्होंने इन कलाकारों को तैयार किया है। शो के पांचवें सीजन की थीम 'अपना होमग्राउंड' रखा गया है, जिसे लेकर रैपर बादशाह काफी उत्साहित हैं। इस सीजन में बादशाह शो में रैप सुप्रीमो की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उन्होंने कहा, ''रैप शो 'एमटीवी हसल' हमेशा से ऐसा मंच रहा है, जिसने देश के नए कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया है। इस बार की थीम उन लोगों और अनुभवों को सम्मान देता है, जो किसी भी कलाकार को शुरुआत से मजबूत बनाते हैं।''

बादशाह ने कहा, ''इस सीजन में वापस आना मेरे लिए घर लौटने जैसा है। 'अपना होमग्राउंड' उन संघर्षों को दर्शाता है, जहां से कलाकार अपनी पहचान बनाकर आगे बढ़ते हैं। मैं भारतीय हिप-हॉप की अगली बड़ी आवाजों को खोजने के लिए काफी उत्साहित हूं।''

'एमटीवी हसल 5' की खास बात यह भी है कि इस बार शो में कुछ ऐसे कलाकार स्क्वाड बॉस की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिन्होंने कभी इसी मंच पर कंटेस्टेंट के तौर पर अपनी शुरुआत की थी। इनमें ईपीआर, एमसी स्क्वायर, पैराडॉक्स और एग्सी शामिल हैं।

ईपीआर ने अपने सफर को याद करते हुए कहा, ''हर सीजन के साथ शो में आने वाली प्रतिभा और बेहतर होती जा रही है। कंटेस्टेंट्स से कलाकार और फिर मार्गदर्शक बनने तक का मेरा सफर बेहद खास रहा है। मैंने कभी इस मंच पर एक कंटेस्टेंट के रूप में शुरुआत की थी और अब मैं नए कलाकारों को उनकी आवाज पहचानने में मदद करना चाहता हूं। मेरा मानना है कि हिप-हॉप केवल संगीत नहीं है, बल्कि यह लोगों की कहानियों और उनके अनुभवों को सामने लाने का माध्यम भी है।''

वहीं, एमसी स्क्वायर ने कहा, "हसल सीजन 2' जीतने के बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। आज जब मैं उसी मंच पर स्क्वाड बॉस बनकर लौट रहा हूं तो यह मेरे लिए गर्व का पल है। मैं अच्छी तरह समझता हूं कि कंटेस्टेंट किस दौर से गुजरते हैं, क्योंकि मैं भी कभी खुद उसी जगह खड़ा था, जहां आज नए कलाकार खड़े हैं। मेरा मकसद नए कलाकारों को खुद पर भरोसा करने और अपनी कहानी को दुनिया के सामने रखने के लिए प्रेरित करना है। मुझे उम्मीद जताई कि इस सीजन में कई ऐसी आवाजें सामने आएंगी, जो भारतीय हिप-हॉप को नई दिशा देंगी।"

पैराडॉक्स ने कहा, 'हसल' मेरे लिए हमेशा घर जैसा रहा है। मैं इस मंच पर कंटेस्टेंट बनकर आया था। मुझे दर्शकों का प्यार मिला और एक कलाकार के रूप में आगे बढ़ने का मौका मिला। अब स्क्वाड बॉस के रूप में लौटना किसी सपने के पूरा होने जैसा है।''

एग्सी ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ''इस मंच पर दोबारा लौटना मेरे लिए बेहद भावुक पल है। मैंने साल 2019 से इस मुकाम का सपना देखा था और कई सालों तक लगातार मेहनत करके इसे हासिल किया। अब मैं चाहती हूं कि मेरी तरह दूसरे कलाकारों को भी अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिले।''

बता दें कि 'एमटीवी हसल 5' का प्रसारण 8 अगस्त से शुरू होगा। यह शो जियोहॉटस्टार और एमटीवी इंडिया पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X