Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

धर्म कर्म

गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति जताई श्रद्धा और कृतज्ञता

Updated on Wednesday, July 29, 2026 15:08 PM IST

नई दिल्ली: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित करते हुए गुरु के बताए आदर्शों, संस्कारों और मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "अज्ञान के तिमिर को मिटाकर ज्ञान, संस्कार व सदाचार के दिव्य प्रकाश से जीवन को आलोकित करने वाले समस्त पूज्य गुरुजनों को 'गुरु पूर्णिमा' की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है, उनकी अहैतुकी कृपा से ही शिष्य को धर्म, विवेक और 'राष्ट्र आराधना' की सच्ची प्रेरणा प्राप्त होती है। मानवता का पथ-प्रदर्शन कर एक श्रेष्ठ व संस्कारवान समाज का निर्माण करने वाले सभी पूज्य गुरुजनों को कोटिशः नमन।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में कहा, "गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति में गुरु केवल ज्ञान के स्रोत नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले पथप्रदर्शक हैं। उनके सान्निध्य से संस्कार, चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण होता है तथा जीवन में सत्य और कर्तव्य का बोध होता है। आइए, इस पावन अवसर पर अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करें तथा उनके बताए आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, "समस्त प्रदेशवासियों को पावन गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं! भारतीय संस्कृति में गुरु को ज्ञान, संस्कार और जीवन मूल्यों का प्रथम पथप्रदर्शक माना गया है। गुरु का सान्निध्य व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करता है तथा उसे सत्य, सेवा और कर्तव्य के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। इस पावन अवसर पर समस्त गुरुवरों के श्रीचरणों में सादर प्रणाम। प्रभु से प्रार्थना है कि हम सभी पर गुरुजनों का आशीर्वाद सदैव बना रहे।"

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट किया, "गुरु मूरत मुख चंद्रमा, सेवक नयन चकोर। अष्ट प्रहर निरखत रहूं, श्री गुरु चरनन की ओर। समस्त प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति में गुरु केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा, संस्कार और उद्देश्य प्रदान करने वाले मार्गदर्शक होते हैं। आइए, इस पावन अवसर पर हम अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें और उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, "गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। गुरु भारतीय संस्कृति की धुरी हैं। गुरु ही ज्ञान हैं, गुरु ही संस्कार हैं और गुरु ही वह दिव्य शक्ति हैं, जो व्यक्ति को आत्मबोध, समाज को सदाचार तथा राष्ट्र को वैभव के पथ पर अग्रसर करती है। इस पावन अवसर पर समस्त गुरुजनों एवं ऋषि परंपरा को कोटिशः नमन। उनके आशीर्वाद से राष्ट्रसेवा का हमारा संकल्प निरंतर सुदृढ़ होता रहे।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, "गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय। बलिहारी गुरु अपने गोविन्द दियो बताय।। गुरु पूर्णिमा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्रद्धेय गुरु ही जीवन को सार्थक बनाने वाले साक्षात ईश्वर हैं। आपके चरणों में प्रणाम करते हुए प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना करता हूं।"

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, "गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त गुरुजनों को सादर प्रणाम एवं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। गुरु ही ज्ञान, संस्कार और जीवन के सही मार्ग के प्रकाशस्तंभ होते हैं। आइए, इस पावन पर्व पर अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।"

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट किया, "गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी गुरुजनों को सादर नमन। गुरु हमारे जीवन को ज्ञान, संस्कार और सही दिशा प्रदान करते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही हम अपने जीवन में सत्य और कर्तव्य के पथ पर आगे बढ़ते हैं। सभी गुरुजनों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता एवं सम्मान।"

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, "गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥ महर्षि वेदव्यास जी की जयंती तथा भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के पावन पर्व 'गुरु पूर्णिमा' (आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा) की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भारतीय संस्कृति में गुरु को ज्ञान, संस्कार और आत्मबोध का सर्वोच्च स्रोत माना गया है। महर्षि वेदव्यास जी ने वेदों के संकलन एवं महाभारत की रचना के माध्यम से मानवता को अमूल्य आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर प्रदान की। आइए, इस पावन अवसर पर अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करें तथा उनके आदर्शों और शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए सेवा और सदाचार के मार्ग पर अग्रसर रहने का संकल्प लें।"

 

Have something to say? Post your comment
मां ब्रह्मचारिणी : तप, त्याग और अटूट संकल्प की दिव्य प्रतिमूर्ति

: मां ब्रह्मचारिणी : तप, त्याग और अटूट संकल्प की दिव्य प्रतिमूर्ति

पितृ पक्ष में कुरुक्षेत्र के इन तीर्थों पर करें पितरों का तर्पण, जानें पेहोवा और सन्निहित सरोवर का महत्व

: पितृ पक्ष में कुरुक्षेत्र के इन तीर्थों पर करें पितरों का तर्पण, जानें पेहोवा और सन्निहित सरोवर का महत्व

विश्वकर्मा पूजा : सृजन, श्रम और कौशल के सम्मान से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

: विश्वकर्मा पूजा : सृजन, श्रम और कौशल के सम्मान से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

मिथिला के चौरचन से गणेशोत्सव तक, भाद्रपद में दिखेगा भारतीय परंपराओं का विविध रंग

: मिथिला के चौरचन से गणेशोत्सव तक, भाद्रपद में दिखेगा भारतीय परंपराओं का विविध रंग

जैसलमेर के रामदेवरा में बाबा रामदेवजी के 642वें मेले का शुभारंभ, देशभर से उमड़े श्रद्धालु

: जैसलमेर के रामदेवरा में बाबा रामदेवजी के 642वें मेले का शुभारंभ, देशभर से उमड़े श्रद्धालु

सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

: सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

: नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम

: सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम

बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, तीसरी सोमवारी पर 12 किमी तक लगी कतार

: बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, तीसरी सोमवारी पर 12 किमी तक लगी कतार

​​करुणा के साथ सावधानी: ​जगतार सिंह ​हवारा की पैरोल याचिका पर संतुलित नजरिया

: ​​करुणा के साथ सावधानी: ​जगतार सिंह ​हवारा की पैरोल याचिका पर संतुलित नजरिया

X