Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक को पसंद आया मोदी सरकार का कदम, कहा- मैं खुश हूं

Updated on Thursday, July 30, 2026 11:39 AM IST

नीट पेपर लीक को लेकर मोदी सरकार के मंत्री का इस्तीफा मांगते हुए 26 दिनों तक अनशन करने वाले सोनम वांगचुक ने केंद्र की ओर से उठाए गए कदम पर खुशी जाहिर की है। दिल्ली में आंदोलन के बाद कश्मीर में एक दिन आराम करके लद्दाख लौटते हुए सोनम वांगचुक ने संसद में पेपर लीक के खिलाफ बिल लाए जाने से खुश हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि वादे के मुताबिक प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई ना की जाए।


जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान अनशन करने वाले सोनम वांगचुक को इस आंदोलन की सफलता का बड़ा सूत्रधार माना जाता है। वांगचुक को जब 18 जुलाई को जंतर-मंतर से उठाया गया तो सहानुभूतिवश भीड़ उमड़ पड़ी और समर्थकों के बिना सूने पड़े आंदोलन में ऐसी जान आई कि केंद्र सरकार को अपने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा। हालांकि, वांगचुक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले अपना अनशन केंद्र सरकार की ओर से कुछ वादे करने के बाद खत्म कर चुके थे।


वांगचुक गुरुग्राम के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करने पहुंचे और फिर वह अपने घर लौट गए। वांगचुक ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह नई दिल्ली से श्रीनगर के लिए शुरू की गई वंदे भारत ट्रेन में पहली बार यात्रा करते हुए कश्मीर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह चिनाब ब्रिज को भी देखना चाहते थे। अपने अनुभव को शानदार बताते हुए वांगचुक ने कहा कि उन्हें भारतीय रेलवे पर गर्व है।


बिल लाए जाने पर क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने मोदी सरकार की ओर लोकसभा में परीक्षा लीक के खिलाफ कानून में संशोधन विधेयक पास कराए जाने पर खुशी जाहिर की। वांगचुक ने सरकार के सामने जो मांगें रखी थीं, उसमें संसद में इस पर चर्चा भी शामिल थी। वांगचुक ने कहा, ' मैं खुश हूं कि परीक्षाओं के सुधार पर संसद में बिल लाया गया और उम्मीद करता हूं कि सुधार सिर्फ परीक्षाओं में नहीं शिक्षा प्रणाली में भी हो और यह जारी रहे। दूसरी तरफ अपील करना चाहूंगा सरकार से कि जो समझौते हुए थे मेरे साथ लिखित में और फिर सीजेपी के साथ, कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे, उस पर कायम रहें। देश में खासकर युवा पीढ़ी में भरोसा का माहौल बनाएं, और सब मिलकर राष्ट्रनिर्माण और महान भारत बनाने में जुट जाएं।


संशोधन विधेयक में ऐसा क्या
लोक सभा में बुधवार को पारित 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' विधेयक में पेपर लीक और संगठित परीक्षा धांधली पर शिकंजा कसने के लिए सख्त प्रावधान किए गए हैं। 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने और दस साल तक की सख्त सजा की व्यवस्था की गई है। विधेयक में पेपर लीक के लिए संगठित अपराध में दोषियों के लिए 10 साल तक जेल, 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने, संपत्ति जब्ती, विशेष फास्ट ट्रैक अदालतों के गठन, समयबद्ध जांच और सुनवाई सहित कई नए प्रावधान किए गए हैं। विधेयक को अभी राज्य सभा में पारित कराया जाना बाकी है।

 

Have something to say? Post your comment
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

: नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

: महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस

: टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस

कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

: कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

: युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

: इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

: ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

: कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

: दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

X