Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

राष्ट्रीय

टोल प्लाजा पर मिलेगी वर्ल्ड-क्लास पब्लिक टॉयलेट सुविधाएं, देशव्यापी पहल शुरू

Updated on Friday, July 31, 2026 14:12 PM IST

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने यात्रियों की सुविधा के लिए टोल प्लाजा पर वर्ल्ड-क्लास पब्लिक टॉयलेट सुविधाएं विकसित करने के लिए देशव्यापी पहल शुरू की है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के बयान के अनुसार, एनएचएआई मौजूदा टॉयलेट ब्लॉक का नवीनीकरण करेगा और नई सुविधाएं भी बनाएगा। इसके तहत ऐसे स्टैंडर्डाइज्ड और स्वदेशी डिजाइन अपनाए जाएंगे जिनमें मजबूत स्ट्रक्चरल विशेषताओं के साथ-साथ सस्टेनेबल और ग्रीन बिल्डिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का मेल होगा।

इस पहल का मकसद ‘इनोवेटिव परफॉर्मेंस-बेस्ड कॉन्ट्रैक्ट्स फ्रेमवर्क’ के जरिए टोल प्लाजा पर सैनिटेशन ब्लॉक को बेहतर बनाना है, ताकि सफाई, कार्यक्षमता और लंबे समय तक रखरखाव के उच्च मानकों को सुनिश्चित किया जा सके। बेहतर सैनिटेशन सुविधाएं साफ-सुथरी, सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध होने वाली सार्वजनिक सुविधाएं प्रदान करेंगी और साथ ही पूरे नेशनल हाईवे नेटवर्क पर एक जैसी गुणवत्ता के मानक सुनिश्चित करेंगी।

एनएचएआई ने रखरखाव के लिए टेक्नोलॉजी पर आधारित एक फ्रेमवर्क अपनाया है, जिसके तहत सुविधाओं का संचालन और रखरखाव किया जाएगा ताकि सेवा की गुणवत्ता लगातार बनी रहे। इस ऑपरेशनल मॉडल में मेंटेनेंस से जुड़े पैरामीटर्स की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) आधारित लाइव टेलीमेट्री सिस्टम शामिल हैं, जिससे समय रहते देखभाल और बेहतर सर्विस देना मुमकिन हो पाता है।

इस फ्रेमवर्क में जवाबदेही तय करने के लिए परफॉर्मेंस से जुड़े पेमेंट का एक मजबूत सिस्टम भी लाया गया है। मेंटेनेंस एजेंसियों का मूल्यांकन ऑटोमेटेड सर्विस लेवल एग्रीमेंट्स समय-समय पर होने वाले स्वतंत्र ऑडिट और एनएचएआई के ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप के जरिए यात्रियों से मिले वेरिफाइड फीडबैक के आधार पर किया जाएगा।

इसके अलावा, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत, सभी नई सुविधाओं में यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी फीचर्स शामिल किए जाएंगे ताकि दिव्यांग लोगों को बिना किसी रुकावट के सुविधा मिल सके। इन सुविधाओं में साफ पानी की सप्लाई, आधुनिक सैनिटेशन इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर हाइजीन स्टैंडर्ड्स को प्राथमिकता दी जाएगी, साथ ही महिला यात्रियों की सुरक्षा और प्राइवेसी सुनिश्चित करने के लिए खास इंतजाम भी किए जाएंगे।

डिजिटल मॉनिटरिंग और नतीजों पर आधारित मेंटेनेंस के साथ आधुनिक सैनिटेशन सुविधाएं बनाकर एनएचएआई का मकसद यात्रा के अनुभव को काफी बेहतर बनाना और नेशनल हाईवे नेटवर्क पर सार्वजनिक सुविधाओं के लिए नए बेंचमार्क स्थापित करना है।

 

Have something to say? Post your comment
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

: नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

: महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस

: टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस

कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

: कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

: युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

: इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

: ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

: कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

: दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

X