Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी: पर्दे पर ऐसा जादू, जिसने बना दिया एक यादगार दौर

Updated on Friday, July 31, 2026 15:09 PM IST

मुंबई: हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ जोड़ियां ऐसी रही, जिन्हें दर्शक बेहद पसंद करते थे। 1970 के दशक में ऐसी ही एक जोड़ी थी राजेश खन्ना और मुमताज की। दोनों जब पर्दे पर साथ आते थे तो उनकी बातचीत, हंसी-मजाक और रोमांटिक अंदाज दर्शकों को बहुत पसंद आता था। इसी शानदार केमिस्ट्री की वजह से दोनों की जोड़ी इतनी मशहूर हुई कि समय के साथ उनकी दोस्ती और रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी होने लगीं। हालांकि, दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को एक अच्छी दोस्ती का नाम दिया।


मुमताज का जन्म 31 जुलाई 1947 को मुंबई में हुआ था। उनका पूरा नाम मुमताज अस्करी था। उनका बचपन फिल्मी दुनिया से जुड़ा रहा और उन्होंने बहुत कम उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। शुरुआत में उन्हें छोटे-छोटे किरदार मिले। एक समय ऐसा भी था, जब उन्हें सिर्फ एक्शन फिल्मों की अभिनेत्री के तौर पर देखा जाता था।

मुमताज ने अभिनेता दारा सिंह के साथ कई फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों से उन्हें लोकप्रियता तो मिली, लेकिन असली पहचान तब मिली, जब उन्होंने बड़े सितारों के साथ मुख्य भूमिकाएं निभानी शुरू कीं। धीरे-धीरे उनकी खूबसूरती, अभिनय और डांस की चर्चा होने लगी। उन्होंने 'दुश्मन', 'प्रेम नगर', 'रोटी', 'खिलौना', 'महबूबा', 'ये रात फिर ना आएगी', 'हमराज', 'ब्रह्मचारी' और 'चोर सिपाही' जैसी फिल्मों में काम किया। इसी दौर में उनकी जोड़ी राजेश खन्ना के साथ बनी। राजेश खन्ना उस समय हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक थे। उनके रोमांटिक अंदाज और अभिनय के लाखों प्रशंसक थे।

जब मुमताज और राजेश खन्ना ने साथ काम किया तो दोनों की स्क्रीन पर मौजूदगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों ने 'दो रास्ते', 'सच्चा झूठा', 'आप की कसम' और 'अपना देश' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री दिखाई देती थी। उनके रोमांटिक सीन्स बनावटी नहीं लगते थे। मुमताज की चंचलता और राजेश खन्ना का आकर्षक अंदाज एक-दूसरे के साथ अच्छा मेल खाता था। यही वजह थी कि दर्शक उनकी जोड़ी को बार-बार देखना चाहते थे। इनके गाने भी बहुत लोकप्रिय हुए और उनकी जोड़ी उस दौर की सबसे सफल जोड़ियों में गिनी जाने लगी।

इस लोकप्रियता के कारण दोनों के निजी रिश्ते को लेकर भी कई बातें सामने आने लगीं। लेकिन, मुमताज ने कई मौकों पर कहा कि उनके और राजेश खन्ना के बीच एक अच्छी दोस्ती है।

मुमताज को करियर का सबसे बड़ा सम्मान फिल्म 'खिलौना' के लिए मिला। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया और उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

1974 में मुमताज ने बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी कर ली। शादी के बाद, उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और अपने परिवार को समय देने का फैसला किया। उस समय वह अपने करियर की पीक पर थीं, इसलिए उनका फिल्मों से दूर जाना कई लोगों के लिए हैरानी की बात थी।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X