Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

जैकी भगनानी ने भांजी दिवियाना के बर्थडे पर लिखा खास नोट, कहा- 'हर कदम पर साथ दूंगा'

Updated on Friday, July 31, 2026 15:12 PM IST

मुंबई: एक्टर से प्रोड्यूसर बने जैकी भगनानी ने अपनी भांजी दिवियाना के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में जैकी ने कहा कि वो दिवियाना के हर कदम पर साथ रहेंगे और उसे एक खूबसूरत इंसान बनते हुए देखना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है। जैकी ने पोस्ट में दिवियाना के साथ बिताए पलों का एक वीडियो कोलाज लगाया। इस वीडियो में दिवियाना की बचपन से लेकर अब तक की कई तस्वीरें और छोटी-छोटी क्लिप्स शामिल थीं, जिसमें वह कहीं हंसती हुई नजर आ रही थी तो कहीं परिवार के साथ मस्ती करती हुई। वीडियो में बैकग्राउंड में सॉफ्ट म्यूजिक भी था, जिससे पूरा कोलाज और भी खास लग रहा था।

बता दें कि दिवियाना जैकी की बहन दीपशिखा देशमुख की बेटी हैं। दीपशिखा की शादी अभिनेता रितेश देशमुख के भाई धीरज देशमुख से हुई है।

इस पोस्ट के साथ जैकी ने दिवियाना को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ''मेरी प्यारी दिव्याना को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। जिंदगी में तुम जो भी कदम उठाओगी, मैं हर बार तुम्हारे हाथ थामे साथ खड़ा मिलूंगा। तुम्हारी खुशियों को सेलिब्रेट करूंगा और हर पल तुमसे प्यार करूंगा।"

जैकी ने आगे लिखा, ''तुम्हें एक खूबसूरत इंसान बनते हुए देखना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है। तुम कभी भी अकेली नहीं चलोगी। तुम्हारे मामा हमेशा तुम्हारे साथ होंगे। तुमसे चांद-तारों से भी ज्यादा प्यार करता हूं।''

जैकी भगनानी के करियर की बात करें तो वह फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर और निर्माता दोनों के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2009 में फिल्म 'कल किसने देखा' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'फालतू', 'अजब गजब लव', 'रंगरेज', 'यंगिस्तान' और 'वेलकम टू कराची' जैसी फिल्मों में नजर आए।

एक्टिंग के साथ-साथ जैकी ने प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया। साल 2016 में उन्होंने अपनी बहन दीपशिखा देशमुख के साथ मिलकर 'सरबजीत' फिल्म बनाई थी। ये फिल्म उनके बैनर पूजा एंटरटेनमेंट के तले रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

एक्टर के तौर पर जैकी आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'मित्रों' में दिखे थे। इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया था। 'मित्रों' साल 2016 में आई तेलुगु फिल्म 'पेल्ली चूपुलु' का हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा, रितु वर्मा और प्रियदर्शी मुख्य भूमिका में थे।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X