Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

राष्ट्रीय

जंतर-मंतर घटना पर पीएम मोदी बोले- गुमराह बच्चों को सजा नहीं, सही राह दिखाना समाज की जिम्मेदारी

Updated on Saturday, August 01, 2026 17:23 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा एक वीडियो संदेश में जंतर-मंतर पर हुई घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी सभ्य समाज के लिए स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घटना में उन्हें और उनकी दिवंगत माता के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, लेकिन वह संबंधित युवाओं को सजा दिलाने के बजाय उन्हें सही राह दिखाने के पक्षधर हैं।


अभद्र भाषा पर जताई चिंता
प्रधानमंत्री ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो कुछ हुआ, उसे पूरे देश और दुनिया ने देखा। उन्होंने कहा कि कुछ “शरारती बच्चों” ने बेहद अभद्र और असभ्य भाषा का प्रयोग किया, जो किसी भी सभ्य समाज को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि घटना दुखद है, लेकिन वह इस विषय पर कटुता के बजाय सकारात्मक सोच और सुधार की भावना के साथ बात करना चाहते हैं।


‘गलतियों को सुधारने का अवसर मिलना चाहिए’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बचपन में गलतियां होना स्वाभाविक है और यही उम्र गलतियों से सीखने तथा उन्हें सुधारने का अवसर भी देती है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर समाज में व्याप्त आक्रोश को वह समझते हैं। उनके अनुसार, यह एक “कल्चरल शॉक” है कि देश की बेटियां इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर सकती हैं।


‘गुमराह बच्चों को सही दिशा देना हमारा दायित्व’
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह समय इन युवाओं को गले लगाकर सही रास्ता दिखाने का है। उन्होंने कहा कि ये गुमराह बच्चे हैं और उन्हें सही दिशा देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उनके अनुसार, उन्हें सजा देना, अदालतों के चक्कर लगवाना या सामाजिक रूप से प्रताड़ित करना समस्या का समाधान नहीं है।


‘मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं’
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह संबंधित युवाओं को माफ करना चाहते हैं और समाज से भी उनकी इस भावना को स्वीकार करने की अपील की। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कभी-कभी दांतों के बीच जीभ आ जाती है और खून भी निकल आता है, लेकिन कोई अपने दांत नहीं तोड़ता, क्योंकि दांत भी अपने हैं और जीभ भी अपनी है। इसी तरह बच्चे भी समाज का ही हिस्सा हैं।


युवाओं से राष्ट्र निर्माण में जुड़ने का आह्वान
प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से अपनी गलतियों से सीखने और देश के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो, यही उनकी कामना है। उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की अपील की।

Have something to say? Post your comment
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

: नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

: महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस

: टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस

कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

: कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

: युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

: इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

: ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

: कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

: दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

X