Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

उत्तर प्रदेश

यूपी: सीएम योगी के शहर में राप्ती नदी के किनारे बनेगा रिवर फ्रंट, DDU के सामने फूड स्ट्रीट हब

Updated on Saturday, August 01, 2026 18:43 PM IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के राजघाट से डोमिनगढ़ तक राप्ती नदी के किनारे करीब 3.5 किलोमीटर लंबाई में राप्ती रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने करीब 1303 करोड़ रुपये लागत वाली इस परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करा ली है। जल्द ही सिंचाई विभाग के साथ तकनीकी परीक्षण उपरांत परियोजना को आगे शासन में स्वीकृति के लिए भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्राधिकरण और सिंचाई विभाग संयुक्त रूप से इस बात पर विचार करेंगे कि बाढ़ के दौरान परियोजना को सुरक्षित रखने और जलस्तर घटने की स्थिति में विकास कार्यों को किस प्रकार संचालित किया जाएगा। तकनीकी सुझावों के आधार पर यदि आवश्यक हुआ तो परियोजना में संशोधन भी होगा। उधर, गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने फूड स्ट्रीट हब का निर्माण शुरू हो गया है।


तीन चरणों में होगा राप्ती रिवर फ्रंट का विकास
परियोजना के मुताबिक राप्ती नदी के तट से हार्बर्ट बांध फोरलेन सड़क तक लगभग 150 मीटर चौड़ाई वाले क्षेत्र का विकास तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में अर्बन हाट और ईको पार्क विकसित होंगे, जहां लोगों के लिए मनोरंजन और प्राकृतिक वातावरण मिलेगा। दूसरे चरण में फोरलेन सड़क से सार्वजनिक प्रवेश मार्ग बनाने के साथ योगा सेंटर सरीखी सुविधाएं विकसित होंगी। तीसरे चरण में अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर बनाए जाएंगे, बड़े स्तर के सम्मेलन, प्रदर्शनियां लग सकेंगी।


पार्क कियोस्क, विकसित होंगे
परियोजना के तहत नदी किनारे सड़क, नालियां, लैंडस्केपिंग, पार्क, कियोस्क और खुले सार्वजनिक स्थल भी विकसित होंगे। इसके अलावा राप्ती नदी में विभिन्न स्थानों पर बोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्लेटफार्म और जेटी बनाए जाएंगे। हार्बर्ट बांध की ओर के हिस्से को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित करने की योजना है।


क्या बोले जीडीए उपाध्यक्ष
गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोयल ने बताया कि राप्ती रिवर फ्रंट गोरखपुर को पर्यटन की दृष्टि से और समृद्ध बनाएगा। डीपीआर पर सिंचाई विभाग के साथ बैठक की तकनीकी निर्णय लिए जाएंगे। धन स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण होते ही काम शुरू होगा। युमना रिवर फ्रंट की तर्ज पर राप्ती रिवर फ्रंट बनेगा। यहां कन्वेंशन सेंटर, ओपन स्पेस और अन्य पर्यटकों को आकर्षित करने वाली सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


पंत पार्क के सामने फूड स्ट्रीट हब का निर्माण शुरू
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समक्ष पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क के समक्ष स्मार्ट रोड पर आधुनिक फूड स्ट्रीट हब का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 3.39 करोड़ की लागत से 150 मीटर लंबे कॉरिडोर में बनने वाले फूड स्ट्रीट हब को हेरिटेज थीम पर तैयार किया जा रहा है। 35 हेरिटेज शैली के वेंडर कार्ट स्थापित होंगे। इसके अलावा 08 आकर्षक केनोपी स्थापित होगी, जिसमें कुर्सियां भी लगेंगी। इसके अलावा स्मार्ट सड़क के पाथवे के साथ हरियाली भी विकसित होगी।

 

Have something to say? Post your comment
सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

X