Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

फ्रेंडशिप डे पर अनुपम खेर का भावुक पोस्ट, बताई सच्चे दोस्त की अहमियत

Updated on Sunday, August 02, 2026 13:35 PM IST

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अक्सर अपने अनुभवों और भावनाओं को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर उन्होंने दोस्ती जैसे खूबसूरत रिश्ते को लेकर एक भावुक संदेश दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि जिंदगी में सच्चे दोस्तों की मौजूदगी कितनी खास होती है।

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए दोस्ती की अहमियत को अपने अंदाज में बयां किया। उन्होंने लिखा, ''आज फ्रेंडशिप डे है। मैं हमेशा कहता हूं कि इंसान की असली दौलत बैंक बैलेंस नहीं, बल्कि उसके दोस्त होते हैं। दोस्ती एक टेप रिकॉर्डर के पॉज बटन जैसी होती है। महीनों बाद मिलो या वर्षों बाद, बस बटन दबाओ और रिश्ता वहीं से शुरू हो जाता है, जहां छोड़ा था।''

उन्होंने लिखा, ''न कोई हिसाब, न कोई शिकायत, न कोई औपचारिकता। दोस्त सिर्फ आपको हंसाने का काम नहीं करते, बल्कि आपको अंदर से मजबूत भी बनाते हैं। सच्चे दोस्त वह होते हैं, जो आपको सुकून देते हैं और यह एहसास कराते हैं कि अगर जिंदगी में कभी कुछ हो जाए तो आप बिना किसी डर या झिझक के अपने दिल की बात कह सकते हैं। शायद इसी एहसास को दोस्ती कहते हैं।''

अभिनेता ने कहा, ''दोस्ती से मिलने वाला अपनापन और सुरक्षा का एहसास बहुत खास होता है। मैं फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपने सभी दोस्तों को धन्यवाद कहता हूं और उन लोगों को शुभकामनाएं देता हूं, जिनके जीवन में कम से कम एक सच्चा दोस्त मौजूद है। दोस्ती उम्र, दूरी या समय की मोहताज नहीं होती। अगर रिश्ता सच्चा हो तो सालों बाद भी वही अपनापन बना रहता है।''

वीडियो में अनुपम खेर ने कहा, ''दोस्ती केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि एक भावना है। सच्चा दोस्त वह नहीं होता, जो हर दिन आपके आसपास रहे, बल्कि वह होता है जो मुश्किल समय में सबसे पहले याद आता है। जिंदगी में कई बदलाव आते रहते हैं, लेकिन सच्चे दोस्तों के साथ बना रिश्ता कभी नहीं बदलता।''

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X