Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

'मुझे जागरूक हिंदू बनना है', कंगना रनौत ने विचारधारा बदलने की आजादी पर उठाए सवाल

Updated on Monday, August 03, 2026 16:05 PM IST

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। अपने बेबाक अंदाज और खुलकर राय रखने के लिए जानी जाने वाली कंगना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी निजी सोच, विचारधारा में बदलाव और समाज में लोगों के नजरिए को लेकर बात की। कंगना ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी सोच और विचारधारा चुनने की आजादी होनी चाहिए, लेकिन समाज में कई बार इस बदलाव को अलग नजर से देखा जाता है।

दरअसल, कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कहती है – ''मैं संसद जाने के लिए लेट हो रही हूं, फिर भी मैंने सोचा कि आपके साथ विचार नहीं, अपनी फीलिंग्स शेयर करूं। मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियों और महिला कलाकारों को करीब से देखा है। कई युवा कलाकार शुरुआत में धर्म और राजनीति जैसे मुद्दों पर बहुत ज्यादा स्पष्ट राय नहीं रखते और एक तरह से न्यूट्रल रहते हैं।''

कंगना ने आगे कहा, ''लेकिन जब ये लोग किसी खास रिश्ते, दोस्ती या शादी के जरिए किसी अलग धर्म के संपर्क में आते हैं, तो उनकी सोच में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। हमारे संविधान में किसी व्यक्ति को अपनी पसंद के अनुसार धर्म या विचारधारा अपनाने की आजादी है। हालांकि, समाज में ऐसे बदलावों को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं।''

वीडियो में कंगना ने अपने राजनीतिक और वैचारिक सफर का भी जिक्र किया। उन्होंने कह, ''मैंने अपने करियर में कई मुद्दों पर खुलकर आवाज उठाई है। मैंने नेपोटिज्म और बड़े-बड़े एक्टर्स के खिलाफ लड़ाई लड़ी। मैंने हमेशा अपनी बात रखने की कोशिश की है। एक समय मैं खुद को एक सामान्य हिंदू मानती थीं, लेकिन अब मैं खुद को हिंदू विचारधारा के एक जागरूक रूप से जोड़ना चाहती हैं।''

कंगना ने कहा, ''मुझसे अक्सर सवाल पूछे जाते हैं कि मैं कब से एक खास विचारधारा से जुड़ गईं। अगर किसी व्यक्ति को समय के साथ अपनी सोच बदलने या किसी नई विचारधारा को अपनाने का अधिकार है, तो उसे लेकर सवाल नहीं उठने चाहिए।''

कंगना ने अपने पुराने जीवन और आज की सोच के बीच बदलाव का उदाहरण देते हुए कहा कि इंसान समय के साथ बदल सकता है और उसके फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए।

उन्होंने समाज के दोहरे रवैये पर भी सवाल उठाए। कंगना ने कहा, ''समाज का यह दोगलापन नहीं चलेगा कि लोग मेरी 10 साल पुरानी बातें उठाकर ताने दें कि मैं पार्टी या डांस नंबर करती थी। हां, मैं करती थी, लेकिन अब बदलना चाहती हूं। मेरे लिए यह रास्ता बंद क्यों है?''

कंगना का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति पहले अलग तरह की जिंदगी जी रहा था और बाद में किसी अलग रास्ते को चुनना चाहता है, तो उसे भी स्वीकार किया जाना चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X