Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

राष्ट्रीय

E20 के खिलाफ AAP का प्रधानमंत्री आवास तक मार्च, केजरीवाल बोले- 'ट्रंप के दबाव में न आएं पीएम मोदी'

Updated on Tuesday, August 04, 2026 15:39 PM IST

नई दिल्ली : E20 ईंधन नीति के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च निकाला। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया। उनके साथ कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। AAP नेताओं ने आरोप लगाया कि E20 ईंधन देश के करोड़ों वाहन मालिकों के हितों के खिलाफ है और इससे वाहनों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ माइलेज भी कम हो रहा है।


मार्च के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका से एथेनॉल खरीदना बंद किया जाए और देश में E20 ईंधन लागू करने का फैसला वापस लिया जाए। केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए संदेश भेजा है और उम्मीद है कि उन्हें मिलने का समय मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों की आवाज नहीं सुनी जाएगी, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। दिल्ली प्रदेश AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि लाखों लोगों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की है कि E20 ईंधन से उनके वाहनों को नुकसान हो रहा है और औसत माइलेज घट रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रधानमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा था, लेकिन समय नहीं मिला। इसलिए अब अरविंद केजरीवाल के साथ केवल 100 लोग प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे हैं ताकि उन्हें जनता की ओर से ज्ञापन सौंपा जा सके। उन्होंने कहा कि आम लोग अपने प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे हैं और इसके लिए किसी विशेष सुरक्षा की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए।


सौरभ भारद्वाज ने दतिया और बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को समझना चाहिए कि जिस पीढ़ी को वह प्रभावित करने की कोशिश कर रही थी, उसका प्रभाव अब कम हो गया है, जबकि Gen Z की संख्या तेजी से बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और सोशल मीडिया पर सक्रिय उनके समर्थकों को युवाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल बंद करना होगा, अन्यथा नई पीढ़ी उन्हें राजनीतिक रूप से जवाब देगी।


वहीं, AAP नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि देशभर के लोग E20 नीति से परेशान हैं और करीब 30 करोड़ वाहनों के प्रभावित होने का खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के दबाव में एथेनॉल भारत पर थोपा जा रहा है और वहां का बचा हुआ एथेनॉल भारत में खपाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की आवाज सुननी चाहिए और प्रधानमंत्री को प्रतिनिधिमंडल से मिलकर उनकी चिंताओं पर चर्चा करनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

: नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

: महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस

: टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस

कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

: कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

: युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

: इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

: ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

: कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

: दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

X