Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

स्वास्थ्य

आलू या खीरा- आंखों के काले घेरे को कौन जल्दी कम करता है? जानिए लगाने का सही तरीका

Updated on Wednesday, August 05, 2026 11:24 AM IST

आंखों के नीचे काले घेरे हो जाए, तो शक्ल गंदी दिखने लगती है। गलत खानपान, नींद की कमी, तनाव और लंबे समय तक स्क्रीन देखने के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होना आम बात है। इसे खत्म करने के लिए लोग कई तरह के क्रीम, आई मास्क और न जाने क्या-क्या तरीके अपनाते हैं। डार्क सर्कल्स को खत्म करने के लिए आलू और खीरा लगाने का तरीका भी काफी पुराना और असरदार बताया जाता है। ये दोनों ही चीजें काले घेरों को कम करने में मददगार मानी जाती हैं और लोग इनका इस्तेमाल भी करते हैं। अब सवाल ये है कि आलू या फिर खीरा डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए कौन ज्यादा बेहतर है और इसे लगाने का सही तरीका क्या है? स्किन डॉक्टर किरण गुप्ता ने इस बारे में बताया है, तो चलिए आपको भी पूरी जानकारी देते हैं।


डार्क सर्कल्स होने का मुख्य कारण
नींद की कमी
शरीर में पानी की कमी
ज्यादा देर तक स्क्रीन देखना
स्ट्रेस या फिर पोषक तत्वों की कमी
धूप में ज्यादा देर तक रहना
धूम्रपान और शराब पीने के कारण


काले घेरे के लिए आलू के फायदे
डॉक्टर के मुताबिक, आलू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं, जैसे एंजाइम, विटामिन सी और स्टार्च जो त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करता है। आलू के रस में मौजूद तत्व स्किन के कालेपन को कम करने में मदद करता है और इसमें मौजूद स्टार्च से स्किन को चमकदार बनाया जा सकता है। लोग आलू की स्लाइस काटकर रगड़ते हैं, तो कुछ लोग आलू का रस लगाते हैं। आलू फायदेमंद होता है लेकिन हर व्यक्ति पर ये अलग-अलग असर करता है। इससे काले घेरे धीरे-धीरे खत्म होते हैं।

डार्क सर्कल्स के लिए खीरा कितना है असरदार
खीरा स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप इसे खाते हैं, तब भी त्वचा को फायदा मिलेगा और लगाते हैं तब भी। डॉक्टर का कहना है कि खीरे में ठंडक देने वाली प्रॉपर्टीज होती हैं, जो त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ साफ भी करती हैं। खीरे में ऐसे तत्व होते हैं, जो काले घेरे को कम करने के साथ आंखों को ठंडक भी पहुंचाते हैं। इससे आंखों की सूजन और थकान कम हो सकती है। खीरा भी डार्क सर्कल्स को कम करने में खास रोल निभाता है, लेकिन इसका असर भी धीरे होता है।


खीरा या आलू कौन है बेहतर
आंखों के काले घेरे खत्म करने के लिए आप आलू के रस या स्लाइस का इस्तेमाल कर सकती हैं। आलू खीरे से ज्यादा बेहतर है और काफी हद तक डार्क सर्कल्स को खत्म कर देता है। खीरा आंखों को ठंडक देता है और सूजन, जलन कम करने के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।


लगाने का तरीका भी जान लीजिए
आलू को पीसकर उसका रस निकालकर काले घेरों पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दीजिए। इसके अलावा आलू की स्लाइस काटें और उसे 10 मिनट तक डार्क सर्कल्स पर रगड़ें, इससे फायदा मिलेगा। खीरा की पतली दो स्लाइस काटें और आंखों को बंद करके ऊपर से रखें। इससे आंखों को राहत मिलेगी और साथ ही काले घेरों पर भी रगड़ सकते हैं।

 

Have something to say? Post your comment
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

: हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

: शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

: बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

X