Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

सलमान खान ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, बनवाएंगे 500 घर

Updated on Thursday, August 06, 2026 11:39 AM IST

असम में आई बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। गांव के गांव डूब गए हैं। असम में बाढ़ से मची हाहाकार के बीच सलमान खान ने प्रभावित परिवारों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। सलमान खान की बीइंग ह्यूमन ऑर्गेनाइजेशन बाढ़ से प्रभावित लोगों को खाना और राहत पहुंचा रही है। इस बीच खबर है कि सलमान खान अब 500 घर बनवाएंगे।


बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर की टीम ने नेपाली खुटी ने 220 सेमी-परमानेंट (अर्द्ध स्थायी) घर बनवाए हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों का पुनर्वास हमेशा से ही सलमान खान के तीन चरण वाले राहत प्लान का हिस्सा था। अब सलमान खान ने अपने राहत प्लान में तेजी लाने की कोशिश की है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि सलमान खान ने एक म्यूचल दोस्त के जरिए रणदीप हुड्डा से भी बात की है। बता दें, रणदीप हुड्डा ग्राउंड पर रहकर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।


सलमान खान बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बनवाएंगे घर
रिपोर्ट के मुताबिक, रणदीप ने सलमान को बताया कि 'ग्लोबल सिख्स' के राहत कार्यों के तहत करीब 70 लोग साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने सलमान को ये भी बताया कि उन्हें इस वक्त किस चीज की जरूरत है। ग्लोबल सिख्स के फाउंडर अमरप्रीत सिंह ने सलमान को बताया कि वो लोग बांस और टिन से सेमी-परमानेंट घर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने दावा कि ये घर बाढ़ से सुरक्षित होंगे और एक घर की कीमत करीब 35 से 40 हजार के बीच आएगी। सलमान ने तुरंत फाउंडेशन के साथ हाथ मिला लिया और अब वो ऐसे 500 घर बनाएंगे।


सलमान के अलावा रणदीप हुड्डा भी लगातार कर रहे बाढ़ पीड़ितों की मदद
अमरप्रीत सिंह ने मिड डे को बताया कि सलमान खान ने उन लोगों से बात की थी और कहा था- आप फिक्र मत करो। रणदीप हुड्डा की बात करें तो लगातार बाढ़ प्रभावितों की मदद कर रहे हैं। रणदीप हुड्डा ने शिवसागर रेलवे स्टेशन के पास शरण लिए प्रभावित परिवारों को भोजन बांटा। इसी के साथ शिवसागर स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर लोगों की सलामति की दुआ भी मांगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि वो ग्लोबल सिख्स ऑर्गेनाजेशन के साथ सालों से काम कर रहे हैं। उन्होंने बाकियों से भी आगे आकर असम बाढ़ पीड़ितों की मदद करने को कहा।


बता दें, टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में एक्ट्रेस काफी इमोशनल नजर आ रही थीं। उन्होंने बताया था कि असम में आई बाढ़ से उनका परिवार भी प्रभावित हुआ है। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी नानी और मौसी का घर पूरी तरह बाढ़ में डूब गया है।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X