Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

राष्ट्रीय

राज्यसभा में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का स्मरण, स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

Updated on Friday, August 07, 2026 18:35 PM IST

राज्यसभा में आज शुक्रवार ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 84वीं वर्षगांठ पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। ब्रिटिश शासन के खिलाफ शुरू यह आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक प्रमुख अंग रहा है।

राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन में कहा कि अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक और निर्णायक पड़ाव था, जिसने देश की आजादी की लड़ाई को नई दिशा और निर्णायक गति प्रदान की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी के ‘करो या मरो’ के आह्वान ने देशभर के लाखों भारतीयों को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र की सभी सीमाओं से ऊपर उठकर स्वतंत्रता के साझा उद्देश्य के लिए एकजुट होने की प्रेरणा दी।

सभापति ने कहा कि इस आंदोलन ने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई को जन-जन का आंदोलन बना दिया। अंग्रेजी शासन के कठोर दमन, गिरफ्तारियों, जेलों और असंख्य कठिनाइयों के बावजूद स्वतंत्रता सेनानियों ने अद्वितीय साहस, अटूट संकल्प और राष्ट्र के प्रति असीम समर्पण का परिचय दिया। स्वतंत्रता सेनानियों के निस्वार्थ त्याग और बलिदान ने राष्ट्रीय आंदोलन को मजबूत किया और अंतत 1947 में भारत की स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया।

सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की वर्षगांठ केवल इतिहास को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करने का भी समय है, जिन्होंने मातृभूमि की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, त्याग और राष्ट्रसेवा के उनके आदर्श आज भी एक सशक्त, समृद्ध और समावेशी भारत के निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं। सदन के सभी सदस्य स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में भाग लेने वाले सभी वीरों को श्रद्धांजलि देने में उनके साथ शामिल हुए।

इसके बाद सभापति समेत सभी सदस्यों से अपने स्थान पर खड़े होकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों की स्मृति में कुछ समय के लिए मौन रखा। शुक्रवार को राज्यसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति ने भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करना हम सबका कर्तव्य है। स्वतंत्रता सेनानियों के देशप्रेम, एकता, त्याग और राष्ट्रसेवा के आदर्श मजबूत, समृद्ध और समावेशी भारत के निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं।

Have something to say? Post your comment
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

: नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

: महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस

: टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस

कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

: कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

: युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

: इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

: ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

: कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

: दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

X