Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

Toxic: यश संग पहली मुलाकात पर बोलीं नयनतारा, कहा- 'इस आदमी ने चार सालों तक अपने बीवी-बच्चों को...'

Updated on Sunday, August 09, 2026 15:16 PM IST

इवेंट के दौरान नयनतारा स्टेज पर आईं और उन्होंने फिल्म से लेकर उनके स्टार्स के बारे में कुछ बातें कहीं। इवेंट में नयनतारा ने सबसे ज्यादा यश की तारीफ की। Toxic: साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश इन दिनों अपनी एक्शन और थ्रिलर से भरी फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। रिलीज में कई बार देरी के बाद, यश की 'टॉक्सिक' का ऑफिशियल ट्रेलर बीते दिनों यानी शनिवार को रिलीज हो गया है। 'टॉक्सिक' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। ऐसे में ट्रेलर रिलीज इवेंट में फिल्म की कास्ट और क्रू शामिल हुए, जिनमें नयनतारा भी थीं। ऐसा बहुत कम होता है जब नयनतारा अपनी फिल्मों के प्रमोशन इवेंट्स में शामिल हों। इवेंट के दौरान नयनतारा स्टेज पर आईं और उन्होंने फिल्म से लेकर उनके स्टार्स के बारे में कुछ बातें कहीं। इवेंट में नयनतारा ने सबसे ज्यादा यश की तारीफ की। साथ ही यश संग अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया।


'टॉक्सिक' ट्रेलर रिलीज इवेंट में नयनतारा की स्पीच
सबसे पहले नयनतारा ने बताया कि वो ट्रेलर रिलीज इवेंट्स में क्यों शामिल होने से बचती हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मैं प्रमोशनल इवेंट्स में शामिल नहीं होना चाहती... बस मैं इसमें बहुत अच्छी नहीं हूं। इसलिए मैं इनसे दूर रहती हूं, लेकिन यह इवेंट कई वजहों से खास था। वहीं, मुझे लगता है कि इसकी वजह सिर्फ यश हैं। उन्होंने बस एक फोन किया और मेरे लिए इवेंट में शामिल होने के लिए इतना ही काफी था।'



नयनतारा ने बताया असल जिंदगी में कैसे यश
नयनतारा ने आगे कहा, 'जब मैं पहली बार यश से मिली, सच कहूं तो मैंने कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है और वे सभी अच्छे हैं, लेकिन यश से जब मैं पहली बार मिली, तो उनकी जो 'लार्जर-देन-लाइफ' इमेज है, असल जिंदगी में भी वे वैसे ही हैं। मुझे लगा, अरे, क्या मैं रॉकी भाई की सल्तनत में कदम रख रही हूं? जैसा आप उन्हें ट्रेलर में देखते हैं, असल जिंदगी में भी वे वैसे ही हैं।'

 

मैंने उनसे ज्यादा मेहनती एक्टर कभी नहीं देखा...
एक्ट्रेस ने आगे यश की तारीफ करते हुए कहा, 'इसके अलावा, मुझे लगता है कि हर कोई उनके काम के प्रति समर्पण और मेहनत के बारे में बात करता है, लेकिन मैं यह कहूंगी कि मैंने उनसे ज्यादा मेहनती एक्टर कभी नहीं देखा। सच कहूं तो, सेट पर हर दिन उनके काम करने के तरीके को देखकर मैं हैरान रह जाती थी। इस इंसान ने अपनी जिंदगी के साढ़े चार साल फिल्म को दिए हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी, अपना समय और बच्चों के साथ बिताने वाले पलों का त्याग किया है, वे बस अपने काम में डूबे रहते हैं। वे सच में एक जबरदस्त सोच और काबिलियत वाले इंसान हैं।'


'टॉक्सिक' के बारे में
यश और गीतू मोहनदास द्वारा लिखी गई और गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी हैं। 2023 में घोषित इस फिल्म की शूटिंग 2024 में शुरू हुई। इसे कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में एक साथ शूट किया गया है। यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X