Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

स्वास्थ्य

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

Updated on Sunday, August 09, 2026 15:25 PM IST

नई दिल्ली: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर भूख लगने पर आसानी से मिल जाने वाली चीजें खा लेते हैं, जैसे चाय के साथ समोसा, कचौड़ी, चिप्स, नमकीन, मिठाई या पेस्ट्री। इन चीजों का स्वाद अच्छा होता है और थोड़ी देर के लिए पेट भी भर जाता है लेकिन अगर ऐसी चीजें रोज खाने की आदत बन जाए तो वजन बढ़ने और दूसरी स्वास्थ्य परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं इसके बदले अगर फल, भुने चने, ड्राई फ्रूट्स और सलाद जैसी चीजें खाई जाएं, तो यह शरीर को ज्यादा जरूरी पोषक तत्व दे सकते हैं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें लोगों से रोज के नाश्ते में थोड़ा बेहतर चुनाव करने की अपील की गई है। एनएचएम के मुताबिक, समोसा, चिप्स और नमकीन जैसी चीजें तेल और नमक की मात्रा बढ़ा सकती हैं। इन्हें तलने के दौरान इनमें काफी तेल चला जाता है। इसलिए थोड़ी मात्रा खाने पर भी शरीर को ज्यादा कैलोरी मिल सकती है, जिससे धीरे-धीरे वजन बढ़ता है। वहीं, ज्यादा नमक खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ती है, जिसका असर ब्लड प्रेशर पर पड़ सकता है। लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने से दिल और किडनी पर भी दबाव बढ़ता है। इसलिए रोज-रोज चिप्स और नमकीन खाने के बजाय इन्हें कभी-कभार और कम मात्रा में खाना बेहतर माना जाता है।

मिठाई और पेस्ट्री में चीनी के साथ-साथ तेल या मक्खन जैसी चीजों की मात्रा भी ज्यादा होती है। ज्यादा चीनी खाने से शरीर को जरूरत से ज्यादा कैलोरी मिलती है और वजन बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है। डब्ल्यूएचओ भी ज्यादा चीनी वाले खाने को सीमित करने की सलाह देता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि मिठाई बिल्कुल नहीं खानी चाहिए, बल्कि इसे रोज का नाश्ता बनाने से बचना चाहिए। इसके मुकाबले ताजे फल काफी अच्छा विकल्प हैं। सेब, अमरूद, संतरा, पपीता, केला जैसे फलों में फाइबर, विटामिन और कई जरूरी तत्व मिलते हैं। फाइबर पेट को कुछ समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है। फल और सब्जियां नियमित रूप से खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

भुने चने भी हेल्दी स्नैक होते हैं। चने में प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों के लिए जरूरी है, जबकि फाइबर पेट को देर तक भरा रखने में मदद करता है। इसी वजह से भूख लगने पर भुने चने खाने से बार-बार कुछ खाने की इच्छा कम होती है। ड्राई फ्रूट्स, खासकर बादाम, अखरोट और काजू, भी पोषण से भरपूर होते हैं। इनमें वसा, प्रोटीन और फाइबर मिलता है। अखरोट और बादाम को दिल की अच्छी सेहत से जोड़ा जाता है लेकिन इन्हें थोड़ी मात्रा में ही खाना चाहिए, क्योंकि इनमें कैलोरी ज्यादा होती है।

वहीं फ्रेश सलाद की बात करें, तो इसमें खीरा, टमाटर, गाजर और दूसरी कच्ची सब्जियां शामिल की जा सकती हैं। इनमें पानी, फाइबर, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। सलाद पेट भरने में मदद करता है और आम तौर पर इसमें कैलोरी कम होती है।

 

Have something to say? Post your comment
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

: हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

: शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

: बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

X