Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

स्वास्थ्य

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

Updated on Sunday, August 09, 2026 15:26 PM IST

नई दिल्ली: घुंघराले बाल देखने में जितने खूबसूरत लगते हैं, उन्हें संभालना उतना ही मुश्किल हो सकता है। ऐसे बालों का आपस में उलझ जाना और नमी की कमी से रूखे-बेजान हो जाना जैसी समस्याएं लगभग हर घुंघराले बाल वाले शख्स की रोज की परेशानी हैं। घुंघराले बालों को बार-बार कंघी करना या जरूरत से ज्यादा धोना समस्या को और बढ़ा सकता है। अच्छी खबर ये है कि इसके लिए महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है। बस कुछ आसान आदतें बदलनी हैं।

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि हर व्यक्ति के बाल अलग होते हैं। इसलिए किसी एक व्यक्ति के लिए सही तरीका दूसरे के लिए भी वैसा ही हो, यह जरूरी नहीं है। सबसे पहले बात बाल धोने की। घुंघराले बालों को हर दिन धोना जरूरी नहीं है। कितनी बार बाल धोने चाहिए, यह सिर की त्वचा में तेल, पसीना, धूल और डैंड्रफ जैसी समस्याओं पर निर्भर करता है। अगर सिर की त्वचा ज्यादा तैलीय नहीं है तो बार-बार शैम्पू करने की जरूरत नहीं पड़ती। बहुत ज्यादा सफाई करने से बालों में मौजूद प्राकृतिक तेल कम हो सकता है और बाल रूखे महसूस होते हैं। अपने बाल और सिर की त्वचा की जरूरत के हिसाब से शैम्पू करना बेहतर है।

शैम्पू लगाते समय एक और बात ध्यान रखें। इसे मुख्य रूप से सिर की त्वचा पर लगाकर सफाई करनी चाहिए। बालों की पूरी लंबाई को जोर-जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं होती। शैम्पू का झाग बालों की लंबाई तक पहुंचकर उसे साफ करता है। अगर बाल धोने के बाद बहुत सूखे या उलझे हुए लगते हैं, तो हल्का शैम्पू और अच्छा कंडीशनर मददगार हो सकता है।

कंडीशनर घुंघराले बालों के लिए काफी काम की चीज है। कंडीशनर बालों की सतह को चिकना बनाने में मदद करता है। इससे बाल आपस में कम उलझते हैं और कंघी करना आसान होता है। शोध के मुताबिक, कंडीशनर बालों के बीच होने वाली रगड़ को कम करता है, जिससे बालों को सुलझाते समय होने वाले नुकसान भी कम होते हैं। इसलिए शैम्पू के बाद बालों की लंबाई और सिरों पर कंडीशनर लगाना फायदेमंद हो सकता है।

लों को सुखाने का तरीका भी बहुत मायने रखता है। नहाने के बाद तौलिये से बालों को जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथ से पानी सोखें। गीले बालों को खींचकर कंघी करने से भी बचना चाहिए। घुंघराले बालों में बार-बार खिंचाव और रगड़ से टूटने का खतरा बढ़ता है। बालों को मुलायम रखने के लिए हेयर सीरम या लीव-इन कंडीशनर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। खासकर बाल धोने के बाद हल्के गीले बालों पर थोड़ी मात्रा लगाने से बालों की सतह चिकनी महसूस होती है और उलझन कम होती है। लेकिन ज्यादा प्रोडक्ट लगाने से बाल चिपचिपे या भारी दिख सकते हैं, इसलिए थोड़ी मात्रा ही पर्याप्त है।

 

Have something to say? Post your comment
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

: हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

: शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

: बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

X