Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर CEO पद के इंटरव्यू की तारीख तय: 5200 आवेदनों में से रेस में बचे सिर्फ 18 नाम

Updated on Monday, August 10, 2026 11:41 AM IST

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ECO) पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। आगामी 11 और 12 अगस्त को अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में ही अंतिम चरण का इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित पद के लिए देशभर से 5 हजार से अधिक लोगों ने दावेदारी ठोकी थी, जिनमें से छंटनी के बाद अब सिर्फ 18 उम्मीदवार ही अंतिम रेस में बचे हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक, 3 सदस्यीय चयन समिति इन सभी 18 दावेदारों का साक्षात्कार लेगी। सीईओ पद के लिए कुल 5,200 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्रारंभिक जांच और पहले चरण की समीक्षा के बाद चयन समिति ने 54 लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया था। गहन छानबीन के बाद अब अंतिम चरण के लिए 18 नाम तय किए गए हैं। 2 दिनों तक चलने वाले इस साक्षात्कार के बाद चयन समिति 3 सबसे योग्य उम्मीदवारों का एक पैनल बनाकर ट्रस्ट को सौंपेगी। इसके बाद 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की उच्चस्तरीय बैठक में इन 3 नामों पर मंथन किया जाएगा और अंतिम रूप से नए सीईओ का ऐलान कर दिया जाएगा।


दरअसल, यह पूरा मामला जून 2026 में राम मंदिर में सामने आए चढ़ावा चोरी विवाद से जुड़ा है। उस वक्त समाजवादी पार्टी ने श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए नकदी और कीमती सामान में करोड़ों रुपए के गबन का संगीन आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया था।


एसआईटी की जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चढ़ावे की गिनती में लगे कर्मचारियों द्वारा कई बार चोरी किए जाने के पक्के सबूत मिले। इसके बाद 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और करीब 80 लाख रुपए की बरामदगी भी हुई। इस विवाद के तूल पकड़ने के बाद ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों को अपने पदों से इस्तीफा देना पड़ा था। मंदिर के प्रशासनिक प्रबंधन को पारदर्शी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से ही राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जुलाई 2026 में नए सीईओ पद के लिए देशभर से आवेदन मांगे थे।

 

Have something to say? Post your comment
सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

X