Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

स्वास्थ्य

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

Updated on Monday, August 10, 2026 11:44 AM IST

क्या आपको अक्सर सिर में ऐसा खिंचाव या दर्द महसूस होता है जैसे दिमाग के अंदर अचानक कोई दबाव बन रहा हो? या फिर सुबह सोकर उठते ही आंखों के आगे धुंधलापन और सिर में असहनीय भारीपन महसूस होता है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इन लक्षणों को सामान्य सिरदर्द समझकर इग्नोर करना भारी पड़ सकता है। यह इंट्राक्रैनियल हाइपरटेंशन यानी दिमाग के भीतर बढ़ा हुआ तरल दबाव हो सकता है।

ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) और क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार मानव खोपड़ी (Skull) हड्डियों से बना एक सीमित और बंद ढांचा है। इसके अंदर तीन मुख्य चीजें होती हैं दिमाग, खून और एक विशेष तरल पदार्थ जिसे सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूइड (CSF) कहा जाता है।


जब खोपड़ी के भीतर इस सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूइड (CSF) का संतुलन बिगड़ जाता है अर्थात यह तरल आवश्यकता से अधिक बनने लगता है सही तरीके से प्रवाहित नहीं हो पाता या सही से सोखा नहीं जाता तो फिक्स जगह होने के कारण दिमाग की नसों और ऊतकों पर बहुत तेजी से दबाव बढ़ने लगता है। इसी स्थिति को ब्रेन प्रेशर या इंट्राक्रैनियल हाइपरटेंशन कहते हैं।

चिकित्सा विज्ञान में इसे दो मुख्य श्रेणियों में बांटा जाता है। पहला आइडियोपैथिक इंट्राक्रैनियल हाइपरटेंशन, जब बिना किसी स्पष्ट ब्रेन ट्यूमर या अन्य बड़ी बीमारी के अपने-आप दिमाग का प्रेशर बढ़ जाता है। मेडिकल भाषा में 'आइडियोपैथिक' का अर्थ ही यह है कि इसका कोई एक निश्चित कारण स्पष्ट नहीं है।


दूसरा सेकेंडरी इंट्राक्रैनियल हाइपरटेंशन, यह तब होता है जब किसी अन्य डॉक्टरी वजह से प्रेशर बढ़ता है जैसे सिर में गंभीर चोट लगना, ब्रेन ट्यूमर, दिमागी इंफेक्शन (मेनिन्जाइटिस) या दिमाग की नस में खून का थक्का (Blood Clot) जमना।


वहीं अगर खोपड़ी के अंदर प्रेशर बढ़ रहा है तो शरीर में ये लक्षण दिखाई देने लगते हैं। विशेष रूप से सुबह उठने पर या खांसने-झुकने पर दर्द का बढ़ना। आंखों से धुंधला दिखाई देना, दो-दो चीजें दिखना (Double Vision) या अचानक आंखों के आगे अंधेरा छाना। कानों में लगातार सीटी जैसी या धड़कन की आवाज सुनाई देना। सिरदर्द के साथ अचानक उल्टी जैसा महसूस होना। गर्दन के पीछे खिंचाव और दर्द महसूस होना।


बता दें कि जिन लोगों का वजन अधिक होता है उनमें यह समस्या अधिक देखी जाती है। आंकड़ों के अनुसार पुरुषों की तुलना में 20 से 44 साल की महिलाओं में 'आइडियोपैथिक' रूप अधिक देखा जाता है। कुछ विशेष दवाओं के सेवन या हार्मोनल बदलावों के कारण भी यह स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

 

Have something to say? Post your comment
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

: हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

: शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

: बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

X