Monday, 19 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Updated on Monday, August 10, 2026 12:09 PM IST

नई दिल्ली : मौसम विभाग की ओर से सोमवार को (तत्काल मौसम) की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के अनुसार, सोमवार को मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में तेज हवाओं, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के आगर-मालवा, भोपाल, देवास, इंदौर, मंदसौर, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और गुजरात के छोटा उदेपुर, दाहोद, नर्मदा, पंचमहल में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, उत्तराखंड के चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरियाणा के यमुनानगर में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से इन क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। आईएमडी ने पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लेने, सड़क/ट्रैफिक की स्थिति देखने, अनावश्यक यात्रा से बचने और संबंधित एजेंसियों की ओर से जारी अन्य सलाहों का पालन करने को कहा है।


मौसम विभाग ने बीते दिन 9 अगस्त को भी चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश होने का संभावना जताया गया था। वहीं 9 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान लगाया था।
बीते दिन 9-15 अगस्त के दौरान उत्तराखंड और 9-10 अगस्त के दौरान पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई थी। हिमाचल प्रदेश में 12-15 अगस्त के दौरान भारी बारिश की आशंका का पूर्वानुमान लगाया गया था।


मध्य भारत की बात करें तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13-15 अगस्त के दौरान, पूर्वी मध्य प्रदेश में 12-15 अगस्त के दौरान और छत्तीसगढ़ में 11 अगस्त को कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई गई थी। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 9-11 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में; और 10-11 अगस्त के दौरान असम और मेघालय में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 9-15 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में काफी ज़्यादा या बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है।

Have something to say? Post your comment
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

: नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

: महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि

टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस

: टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस

कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

: कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

: युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

: इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता

ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

: ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

: कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

: दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

X