Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

बिहार में बड़े फिल्म शूट की तैयारी, सुनील शेट्टी बोले- 'अक्टूबर से 50-60 दिन तक होगी शूटिंग'

Updated on Tuesday, August 11, 2026 16:17 PM IST

मुंबई : अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में बिहार में फिल्मों की शूटिंग की बढ़ती संभावनाओं को लेकर बात की। उन्होंने राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए बनाई जा रही नई नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले समय में बिहार फिल्म निर्माताओं के लिए एक महत्वपूर्ण शूटिंग स्थल बन सकता है। उन्होंने बताया कि उनकी एक आगामी फिल्म की शूटिंग को लेकर तैयारी चल रही है, जिसके लिए टीम अक्टूबर 2026 से बिहार में करीब 50 से 60 दिनों तक काम कर सकती है।

पटना दौरे के दौरान सुनील शेट्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात भी की। इस दौरान आगामी फिल्म की शूटिंग से जुड़े इंतजाम, स्थान और दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई। अभिनेता ने बताया कि पूरी टीम अगले सप्ताह बिहार आएगी और अलग-अलग जगहों का जायजा लेने के साथ शूटिंग से जुड़ी तैयारियों को समझेगी।

मीडिया से बातचीत में सुनील शेट्टी ने कहा, ''फिल्म की शूटिंग को लेकर संबंधित विभाग के साथ बैठक होने वाली है। हमारी टीम बिहार में शूटिंग करना चाहती है, और इसके लिए अक्टूबर से काम शुरू करने की योजना पर विचार चल रहा है। राज्य की नई फिल्म संबंधी नीतियों को देखते हुए बिहार में फिल्म निर्माण के लिए नए अवसर पैदा हो सकते हैं। राज्य आने वाले समय में फिल्मों की शूटिंग के लिए एक बड़ा केंद्र बन सकता है।''

सुनील शेट्टी ने आगे कहा, ''फिल्म की शूटिंग करीब 50 से 60 दिनों तक चल सकती है। इतने लंबे समय की शूटिंग के लिए तैयारियां भी बड़े स्तर पर करनी पड़ती हैं, इसलिए टीम पहले से बिहार आकर पूरे हालात को समझना चाहती है। टीम अगले सप्ताह बिहार आएगी और शूटिंग के लिए उपयुक्त स्थानों को देखेगी। इसके साथ ही टीम यह भी समझेगी कि वहां शूटिंग के दौरान किस तरह की व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं और किन चीजों की जरूरत पड़ेगी।''

अभिनेता ने राज्य को फिल्मों के लिए अच्छा स्थान बताते हुए कहा, ''यहां फिल्म निर्माण की काफी संभावनाएं हैं। अगर राज्य में शूटिंग की प्रक्रिया आसान होती है और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, तो आने वाले समय में कई दूसरे निर्माता भी यहां अपनी फिल्मों की शूटिंग के बारे में विचार कर सकते हैं।''

सुनील शेट्टी के काम की बात करें तो वह हाल में 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, परेश रावल, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार दिखाई दिए। इसके अलावा सुनील शेट्टी 'हेरा फेरी 3' को लेकर भी चर्चा में है।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X