Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

गौतमी कपूर ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, बोलीं- 'शरीर के साथ ध्यान की भी परीक्षा'

Updated on Wednesday, August 12, 2026 16:48 PM IST

मुंबई : आज के समय में फिल्म और टीवी की दुनिया के सितारे सिर्फ अपने काम के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी सेहत और फिटनेस के लिए भी चर्चा में रहते हैं। कई कलाकार खुद को फिट रखने के लिए रोज कसरत करते हैं और इसकी तस्वीरें या वीडियो अपने चाहने वालों के साथ साझा करते हैं। अभिनेत्री गौतमी कपूर भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। उन्होंने भी कसरत करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया।

गौतमी कपूर ने पिलाटे्स स्टूडियो से यह वीडियो साझा किया है। वीडियो में वह शरीर को एक खास स्थिति में रखते हुए कसरत करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वह इक्विपमेंट की मदद से अपने शरीर को थोड़ी देर के लिए हवा में रखती है। बता दें कि इस स्थिति में पेट और कमर की मांसपेशियों का भी इस्तेमाल करना पड़ता है। इसमें शरीर को बैलेंस रखना आसान नहीं होता। इसके लिए शरीर की ताकत के साथ-साथ पूरा फोकस करना पड़ता है।

गौतमी की इस पोस्ट के साथ लिखा है, "चलो शुरू करते हैं... यह शरीर को संभालने और पूरे ध्यान की परीक्षा है।'' यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

गौतमी कपूर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अभिनेता राम कपूर से शादी की है। दोनों की मुलाकात साल 2000 में धारावाहिक 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब दो साल तक एक-दूसरे को जानने के बाद उन्होंने फरवरी 2003 में शादी कर ली। दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं।

अभिनय की बात करें तो गौतमी को सीरियल 'कहता है दिल' में जया के किरदार से खास पहचान मिली थी। इसके अलावा वह 'परवरिश – सीजन 2' में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं राम कपूर ने 1999 में धारावाहिक 'न्याय' से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'हीना', 'संघर्ष' और 'कविता' जैसे शोज में काम किया।

राम कपूर को सबसे बड़ी लोकप्रियता 'बड़े अच्छे लगते हैं' से मिली। उन्होंने टेलीविजन के साथ फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई और 'धड़कन', 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'एजेंट विनोद' जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल के समय में वह 'लॉक अप 2' में भी दिखाई दिए।

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X