Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

'स्कैम 2010' में दिखेगी भारत के बड़े कारोबारी साम्राज्य की कहानी : हंसल मेहता

Updated on Wednesday, August 12, 2026 16:49 PM IST

मुंबई : भारतीय ओटीटी की दुनिया में 'स्कैम' फ्रेंचाइजी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। साल 2020 में आई 'स्कैम 1992' ने शेयर बाजार और हर्षद मेहता की कहानी को जिस अंदाज में पर्दे पर पेश किया, उसने दर्शकों के बीच इस फ्रेंचाइजी को खास जगह दिलाई।

अब इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मेकर्स 'स्कैम 2010' लेकर आ रहे हैं। इस बार कहानी एक बड़े कारोबारी साम्राज्य के बनने, उसके पीछे की महत्वाकांक्षा और फिर उसी सफलता के बीच पैदा हुए अहंकार पर केंद्रित होगी। नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर हंसल मेहता एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी के निर्देशन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

हंसल मेहता ने इस सीरीज को लेकर कई अहम बातें साझा की हैं। उन्होंने कहा, ''यह सीरीज केवल किसी कारोबारी सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि इसके जरिए महत्वाकांक्षा, ताकत, प्रभाव और सफलता के बाद आने वाले अहंकार को समझने की कोशिश की गई है। कहानी यह भी दिखाएगी कि जब किसी व्यक्ति को अपनी बनाई हुई दुनिया पर जरूरत से ज्यादा भरोसा होने लगे तो हालात किस तरह बदल सकते हैं।''

'स्कैम 2010' में मुख्य भूमिका सिद्धार्थ बोडके निभा रहे हैं। उन्होंने अपने किरदार को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए कहा कि इस भूमिका की सबसे खास बात उसका जटिल व्यक्तित्व है। किरदार में जुनून, ताकत, कमियां, सफलता और आखिर में पतन जैसे कई अलग-अलग पहलू हैं, जिसकी वजह से इसे निभाना उनके लिए बेहद दिलचस्प अनुभव रहा।

सिद्धार्थ बोडके ने कहा, "जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया, वह है मेरे किरदार का व्यक्तित्व। इस किरदार को निभाना मेरे लिए काफी दिलचस्प था। यह अनुभव बेहद रोमांचक रहा, और हंसल मेहता जैसे निर्देशक के मार्गदर्शन में ऐसे परतदार किरदार को निभाने का मौका मुझे बहुत पसंद आया।"

वहीं, अप्लॉज एंटरटेनमेंट के चीफ कंटेंट ऑफिसर दीपक सहगल ने 'स्कैम' फ्रेंचाइजी को लेकर कंपनी की सोच और जिम्मेदारी के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "स्कैम हमारे लिए अब सिर्फ एक फ्रेंचाइजी से कहीं ज्यादा बन चुका है। इसकी सफलता के साथ बहुत बड़ी जिम्मेदारी आती है, क्योंकि हम इस बात को लेकर बेहद सजग हैं कि लोगों को हमसे कितनी उम्मीदें हैं। 'स्कैम 1992' ऐसे समय में आई थी, जब भारत का स्ट्रीमिंग सिस्टम अभी अपनी आवाज तलाश रहा था। इसके बाद यह सबसे पसंद की गई और सांस्कृतिक रूप से प्रभाव डालने वाली सीरीज में से एक बन गई।"

उन्होंने कहा, ''स्कैम 1992 की सफलता ने हमें एक साधारण लेकिन मजबूत विचार के आधार पर एंथोलॉजी बनाने का भरोसा दिया। भारत का इतिहास ऐसी असाधारण कहानियों से भरा हुआ है, जहां महत्वाकांक्षा, पैसा, ताकत और इंसानी स्वभाव एक-दूसरे से टकराते हैं। स्कैम 2010 के साथ हम इस महत्वाकांक्षा को और आगे ले जा रहे हैं।''

दीपक सहगल ने हंसल मेहता की वापसी को सीरीज के लिए खास बताया। उन्होंने कहा, ''हंसल शुरुआत से ही 'स्कैम' की पहचान का अहम हिस्सा रहे हैं। वह जटिल वास्तविक घटनाओं को आम इंसानों की भावनाओं और निजी संघर्षों से जोड़कर पेश करने में माहिर हैं। यही वजह है कि उनकी वापसी से 'स्कैम 2010' को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।''

फिलहाल 'स्कैम 2010' की शूटिंग चल रही है। नेशनल अवॉर्ड विजेता हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही इस सीरीज का निर्माण बिड़ला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं। सीरीज जल्द ही सोनी लिव पर स्ट्रीम की जाएगी।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X