Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

सलमान खान और संजय दत्त की फिर दिखेगी जोड़ी, '7 डॉग्स' के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल

Updated on Thursday, August 13, 2026 17:56 PM IST

मुंबई : सलमान खान और संजय दत्त को एक साथ पर्दे पर देखने का अपना ही क्रेज है। दोनों जब भी किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आते हैं, फैंस की दिलचस्पी अपने आप बढ़ जाती है। अब एक बार फिर यह जोड़ी चर्चा में है लेकिन इस बार मामला किसी बॉलीवुड फिल्म का नहीं बल्कि एक बड़े इंटरनेशनल एक्शन प्रोजेक्ट का है।

ग्लोबल एक्शन थ्रिलर '7 डॉग्स' का ट्रेलर भारत में रिलीज हो चुका है। इसमें सलमान खान और संजय दत्त की खास मौजूदगी देखने को मिल रही है। ट्रेलर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

सलमान खान ने भी फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म में सलमान और संजय दत्त का स्पेशल एक्शन अपीयरेंस है। हालांकि, दोनों फिल्म की कहानी में किस भूमिका में हैं, यह अभी पूरी तरह सामने नहीं आया है, लेकिन ट्रेलर में उनकी मौजूदगी फैंस के बीच भी उत्सुकता बढ़ाती है।

अन्य स्टारकास्ट की बात करें, तो फिल्म में मिस्र के मशहूर अभिनेता करीम अब्देल अजीज और अहमद एज मुख्य भूमिका में हैं। भारत की तरफ से सलमान खान और संजय दत्त इस बड़े इंटरनेशनल कास्ट का हिस्सा हैं। इनके अलावा हॉलीवुड और यूरोप से मोनिका बेलुची, जियानकार्लो एस्पोसिटो और मार्टिन लॉरेंस जैसे नाम भी फिल्म से जुड़े हैं। वहीं तारा इमाद, नासिर अल-कसाबी और मैक्स हुआंग भी अहम कलाकारों में शामिल हैं।

ट्रेलर में शुरुआत से ही एक्शन देखने को मिलता है। कहानी के केंद्र में करीम अब्देल अजीज और अहमद एज नजर आते हैं, जबकि अलग-अलग हिस्सों में बाकी कलाकारों की झलक दिखाई देती है। तेज रफ्तार एक्शन, खतरनाक स्टंट और बड़े पैमाने पर शूट किए गए सीक्वेंस फिल्म को एक इंटरनेशनल एक्शन थ्रिलर वाला अंदाज देते हैं। सलमान और संजय की एंट्री इस पूरे माहौल में एक अलग ही रंग जोड़ती है।

'7 डॉग्स' के निर्देशन की जिम्मेदारी आदिल एल अरबी और बिलाल फलाह ने संभाली है। यह वही निर्देशक जोड़ी है, जिसने हॉलीवुड की मशहूर 'बैड बॉयज' फ्रेंचाइजी की फिल्मों 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' और 'बैड बॉयज: राइड और डाइ' का निर्देशन किया है। इसका निर्माण सेला स्टूडियोज ने किया है। '7 डॉग्स' 21 अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X