Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

Updated on Saturday, August 15, 2026 19:54 PM IST

मुंबई । हिंदी सिनेमा में महेश मांजरेकर एक ऐसी शख्सियत हैं, जो निर्देशन, अभिनय, राइटिंग और सिंगिंग में भी जाने जाते हैं। महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। उनका जन्म 16 अगस्त, 1958 को मुंबई में हुआ था। महेश मांजरेकर ने ज्यादातर निगेटिव रोल किए हैं। वह मराठी सिनेमा के भी बड़े नाम हैं। मांजरेकर पहली बार दूरदर्शन की मराठी सीरीज 'क्षितिज' में दिखे थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में संजय दत्त के साथ 'वास्तव' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म के बाद महेश मांजरेकर ने 'अस्तित्व' और 'कुरुक्षेत्र' जैसी फिल्में बनाईं और अपने अभिनय का दम भी दिखाया।

वह बतौर निर्देशक 'वास्तव' फिल्म से पहचान बना चुके थे, लेकिन अभिनेता के तौर पर तीन वर्ष बाद उनको 2002 में 'कांटे' से पहचान मिली। उन्होंने 'कांटे' में अभिनय करने के बाद तेलुगु फिल्म 'ओक्काडुनाडु' में निगेटिव किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' में काम किया।

बॉलीवुड में उन्होंने सलमान खान की 'वॉन्टेड', 'दबंग', 'बॉडीगार्ड' और 'रेडी' जैसी फिल्मों अलग-अलग किरदार निभाए। अभिनय के साथ ही महेश मांजरेकर राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। वर्ष 2014 में मुंबई उत्तर पश्चिम से वह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के टिकट से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। लेकिन यहां उनको पराजय का सामना करना पड़ा था। वह शिवसेना के गजानन कीर्तिकर से चुनाव हार गए थे।

महेश मांजरेकर के नाम नेशनल फिल्म अवार्ड भी हैं। उन्होंने 'अस्तित्व' के लिए मराठी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया है। वह महेश भट्ट को अपना गुरु मानते हैं। उन्होंने कॉस्ट्यूम डिजाइनर दीपा मेहता से शादी की थी। इन दोनों के दो बच्चे हुए। लेकिन, वर्ष 1995 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने मेधा से शादी की। महेश और मेधा की एक बेटी अभिनेत्री सई मांजरेकर हैं।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X