Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने

Updated on Saturday, August 15, 2026 19:56 PM IST

मुंबई: अपनी मखमली आवाज से सभी पर जादू बिखेरने वाली प्लेबैक सिंगर हेमलता बाली के गाए अनूठे गीत आज भी कानों में रस घोल देते हैं। 16 अगस्त 1954 को जन्मीं हेमलता बॉलीवुड की एक शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित प्लेबैक सिंगर हैं। 'अंखियों के झरोखों से' गीत गाने वाली हेमलता ने 13 साल की उम्र में ही सिंगिंग के क्षेत्र में कदम रखा था। हेमलता ने अपने करियर में 5,000 से अधिक गीत गाए। उन्हें 1977-81 की अवधि में पांच बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। 1977 में फिल्म 'चितचोर' के लिए एक बार यह पुरस्कार जीता था, जिसमें उन्होंने येसुदास के साथ युगल गीत "तू जो मेरे सुर में" गाया था, जिसकी रचना रवींद्र जैन ने की थी।

हेमलता का जन्म हैदराबाद में लता भट्ट के रूप में एक मारवाड़ी ब्राह्मण परिवार में हुआ था, लेकिन उनका परिवार मूल रूप से राजस्थान के चुरू जिले के सेहला गांव का निवासी है। गाने का शौक उन्हें बचपन से ही था। उन्होंने अपना बचपन कलकत्ता (अब कोलकाता) में बिताया। उनका विवाह योगेश बाली से हुआ था, जो फिल्म अभिनेत्री योगिता बाली के छोटे भाई थे। हेमलता के पति का 1988 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह अपने बेटे आदित्य के साथ रहती हैं।

हेमलता ने अपने पिता और गुरु पंडित जयचंद भट्ट की तरह शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की। बाद में वह कलकत्ता से मुंबई आ गईं। उन्होंने काफी संघर्ष के बाद कल्याण जी आनंद जी और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के साथ अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मुकेश, दिग्गज गायिका लता मंगेशकर और आशा भोसले के साथ भी गाने गाए।

हेमलता कव्वाली, हल्के-फुल्के गाने, गजल, भजन और अन्य कई शैलियों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। बाद में, रवींद्र जैन के साथ मिलकर उन्होंने कई अन्य गानों पर काम किया।

हेमलता ने विभिन्न भारतीय फिल्मों, संगीत, टीवी धारावाहिकों और संगीत एल्बम को अपनी मधुर आवाज दी। इसके साथ ही, उन्होंने 'अंखियों के झरोखों से', 'कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया', 'तू इस तरह से मेरी जिंदगी में’ जैसे यादगार गीत गाए हैं, जो आज भी संगीत प्रेमियों के सिर चढ़कर बोलते हैं।

38 भाषाओं में गाने गा चुकीं हेमलता न सिर्फ अपने करियर का, बल्कि अपनी जिंदगी का भी दूसरा दौर जी रही हैं। उनके पुत्र आदित्य बाली अभिनय की दुनिया में पैर जमाने को तैयार हैं।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X