Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

पंजाब

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

Updated on Saturday, August 15, 2026 19:56 PM IST

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व, आभार और आत्ममंथन का अवसर है।


इस वीर भूमि के बलिदानों को देश हमेशा याद रखेगा
अपने संदेश में राज्यपाल ने महात्मा गांधी, डॉ. बी.आर. आंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाला लाजपत राय, शहीद भगत सिंह, शहीद ऊधम सिंह और करतार सिंह सराभा सहित सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब की भूमिका ऐतिहासिक रही है और इस वीर भूमि के बलिदानों को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी पंजाब ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वर्ष 1965 और 1971 के युद्ध, कारगिल संघर्ष और आतंकवाद विरोधी अभियानों में पंजाब के वीर जवानों ने अदम्य साहस और देशभक्ति का परिचय दिया।


राज्यपाल ने हरित क्रांति में पंजाब के किसानों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के मेहनतकश किसानों ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, फसल विविधीकरण और जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं को उपचार, परामर्श और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराना भी जरूरी है। अपने संदेश के अंत में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंजाबवासियों से नशामुक्त युवा, समृद्ध किसान, शिक्षित नई पीढ़ी, सुरक्षित महिलाएं और जल-पर्यावरण संरक्षण के पांच संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से शहीदों के सपनों का मजबूत, समृद्ध और विकसित पंजाब बनाया जा सकता है।

 

Have something to say? Post your comment
शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

: शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

X