Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

पंजाब

शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

Updated on Sunday, October 18, 2026 17:39 PM IST

 

मोहाली : शबरी की निश्छल भक्ति, भगवान श्रीराम और हनुमान जी की पहली मुलाकात तथा बाली वध का प्रसंग… रामलीला एवं दशहरा ग्राउंड, फेज-1, मोहाली में श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला की इस रात्रि में रामायण के कई महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से कहीं भक्ति और समर्पण की भावना जगाई, तो कहीं अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया। इस अवसर पर मोहाली भाजपा के प्रधान श्री संजीव वशिष्ठ ने सातवीं रात्रि का शुरुवात की। उन्होंने कहा कि रामायण से सीखना चाहिए कि आदर्श परिवार कैसा होना चाहिए। भाई भाई के लिए प्यार के साथ त्याग की भावना भी होनी चाहिए।

मंचन के दौरान माता शबरी की भगवान श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा और प्रेम ने दर्शकों को भावुक किया। वर्षों से प्रभु के आगमन की प्रतीक्षा कर रही शबरी और श्रीराम-लक्ष्मण के मिलन का प्रसंग भक्ति की उस भावना को दर्शाता है, जिसमें सच्चे प्रेम और समर्पण के आगे कोई भेदभाव मायने नहीं रखता। इसके बाद हनुमान जी और भगवान श्रीराम की पहली मुलाकात का प्रसंग प्रस्तुत किया गया, जो रामायण की कथा में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। इस मिलन के साथ श्रीराम की सीता माता की खोज में आगे बढ़ने वाली यात्रा को नई दिशा मिलती है।

इसके बाद बाली वध का मंचन हुआ, जिसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान, बाली, सुग्रीव और अंगद के पात्रों के माध्यम से रामायण की कथा को आगे बढ़ाया गया। बाली की भूमिका यतिन, सुग्रीव की भूमिका रमन बाली, हनुमान जी की भूमिका गौरव, अंगद की भूमिका आर्यन भाटिया और जामवंत की भूमिका आनंद ने निभाई। भगवान श्रीराम के रूप में प्रतीक और लक्ष्मण के रूप में संदीप राणा ने अभिनय किया। वहीं माता शबरी की भूमिका साध्वी ने निभाई। तारा की भूमिका मोनिका/रचना ने निभाई। अन्य कलाकारों ने भी विभिन्न पात्रों के माध्यम से मंचन को प्रभावशाली बनाया।

इस अवसर पर मोहाली जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रामलीला के मंचन के माध्यम से दर्शकों को भक्ति, मित्रता, विश्वास और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिली।

श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी के अध्यक्ष आशु सूद के नेतृत्व में आयोजित रामलीला का मंचन 19 अक्टूबर तक जारी रहेगा, जबकि 20 अक्टूबर को विजयदशमी उत्सव मनाया जाएगा। कमेटी ने शहरवासियों से परिवार सहित पहुंचकर रामलीला देखने और भारतीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने की अपील की है। इस अवसर पर रमन शाली, अभिषेक ठाकुर, और कमेटी के पदाधिकारी शामिल थे।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X