Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार • विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह • हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते • ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम • Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना • जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी • उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज • पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल • रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

पंजाब

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

Updated on Saturday, October 17, 2026 19:43 PM IST

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर(हिन्द जनपथ ब्यूरो) : उपायुक्त श्रीमती कोमल मित्तल ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे मंडियों में सूखा और पूरी तरह पका हुआ धान ही लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने किसानों से फसल अवशेषों को आग न लगाने तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए पराली के उचित प्रबंधन के तरीके अपनाने की भी अपील की।

जिले में धान खरीद प्रबंधों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बताया कि अब तक जिले की मंडियों में 1,11,788 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है, जिसमें से 1,11,262 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, अब तक 61,018 मीट्रिक टन धान का उठान भी किया जा चुका है। चालू खरीद सीजन के दौरान जिले में धान की कुल अनुमानित आवक 2,06,148 मीट्रिक टन रहने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि मंडियों में सूखा और पूरी तरह पका हुआ धान लाने से खरीद प्रक्रिया में तेजी आती है तथा धान की खरीद और उठान समय पर सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। उन्होंने संबंधित खरीद एजेंसियों और अधिकारियों को आपसी तालमेल बनाए रखने तथा किसानों को मंडियों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

पराली जलाने के दुष्प्रभावों के बारे में उपायुक्त ने कहा कि फसल अवशेषों को आग लगाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और मिट्टी की उर्वरता भी कम होती है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पराली प्रबंधन के लिए उपलब्ध मशीनरी और वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग करें तथा स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने में अपना योगदान दें।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है और मंडियों में धान की निर्बाध खरीद तथा समय पर उठान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से खरीद प्रक्रिया में सहयोग देने और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की।

 

Have something to say? Post your comment
खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल

: पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल

पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

: पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

: सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

: पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर

: "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार

परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

: परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

: OSD राजबीर घुम्मन CBI के सामने पेश, गिरफ्तारी पर रोक के बाद पहली बार पहुंचे दफ्तर

X