Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

पंजाब

लुधियाना के लाडोवाल में 7 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा बागवानी विकास केंद्र : मोहिंदर भगत

Updated on Saturday, November 28, 2026 15:45 PM IST

चंडीगढ़:  पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवा कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज लुधियाना के लाडोवाल में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत 7 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किए जाने वाले प्रशासनिक परिसर, बागवानी विकास केंद्र का नींव पत्थर रखा और हाईटेक पॉलीहाउस इकाई का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री मोहिंदर भगत ने कृषि विविधीकरण को बढ़ावा देने, किसानों की आमदनी बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने में बागवानी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बागवानी क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के साथ-साथ किसानों को आधुनिक तकनीकों और अधिक मूल्य वाली फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
इस परियोजना के तहत प्रशासनिक परिसर, प्लांट हेल्थ क्लीनिक, चार हाईटेक पॉलीहाउस, आधुनिक मशीनरी एवं उपकरणों तथा बीज भंडारण शेड का निर्माण किया जा रहा है। चार हाईटेक पॉलीहाउस में से दो का उपयोग सब्जियों की पौध तैयार करने के लिए किया जाएगा। इनकी वार्षिक उत्पादन क्षमता लगभग 40 लाख पौध होगी। शेष दो पॉलीहाउस में अमरूद की पौध तैयार की जाएगी, जिनकी सालाना उत्पादन क्षमता लगभग 50 हजार पौधे होगी।
मंत्री ने बताया कि इन सुविधाओं के माध्यम से किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री उपलब्ध करवाने, वैज्ञानिक खेती प्रणालियों को प्रोत्साहित करने तथा बागवानी की उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्लांट हेल्थ क्लीनिक के माध्यम से पौधों में होने वाली बीमारियों, कीटों के हमलों और फसलों से जुड़ी अन्य समस्याओं की वैज्ञानिक तरीके से पहचान की जाएगी तथा उनके प्रभावी प्रबंधन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इस अवसर पर कृषि विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री लतीफ अहमद ने कहा कि बागवानी विकास केंद्र की स्थापना विभाग के संस्थागत एवं तकनीकी बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि लाडोवाल में विकसित की जा रही इन सुविधाओं का प्रभावी उपयोग किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री, तकनीकी मार्गदर्शन और आधुनिक बागवानी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए किया जाएगा।
बागवानी निदेशक श्री मनीष कुमार ने विभाग द्वारा कृषि विविधीकरण, संरक्षित खेती, गुणवत्तापूर्ण नर्सरी उत्पादन और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे विभाग द्वारा विकसित की जा रही सुविधाओं और तकनीकी विशेषज्ञों की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस अवसर पर श्री हरमेल सिंह एवं श्री गुरशरण सिंह, संयुक्त निदेशक बागवानी, श्री दलबीर सिंह, उप निदेशक बागवानी, लुधियाना, श्री विजय प्रताप, सहायक निदेशक बागवानी, सभी बागवानी विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी निखिल अंबिश मेहता तथा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में 150 से अधिक किसानों ने भाग लिया।

इस अवसर पर विभिन्न बागवानी फसलों से संबंधित तकनीकी सत्र भी आयोजित किया गया। विभाग के विषय विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत खेती तकनीकों, फसल प्रबंधन, पौध संरक्षण और आधुनिक बागवानी पद्धतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। सत्र के दौरान किसानों को तकनीकी विशेषज्ञों के साथ सीधे विचार-विमर्श करने तथा व्यावहारिक मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर भी मिला।

Have something to say? Post your comment
100 करोड़ रुपये के इस अनुदान का 2.20 लाख गोवंश को मिलेगा लाभ; 2-3 दिनों में गौशालाओं के पास पहुंच जाएगी राशि: अमन अरोड़ा

: 100 करोड़ रुपये के इस अनुदान का 2.20 लाख गोवंश को मिलेगा लाभ; 2-3 दिनों में गौशालाओं के पास पहुंच जाएगी राशि: अमन अरोड़ा

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में 'मिशन क्लीन पंजाब 3.0' की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

: भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में 'मिशन क्लीन पंजाब 3.0' की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

कृषि मंत्री ने भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) को उनकी जायज मांगों के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा; अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश

: कृषि मंत्री ने भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) को उनकी जायज मांगों के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा; अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश

लोक निर्माण मंत्री द्वारा राज्य भर के सभी पुलों के व्यापक निरीक्षण के निर्देश

: लोक निर्माण मंत्री द्वारा राज्य भर के सभी पुलों के व्यापक निरीक्षण के निर्देश

भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान के लागू होने से लोगों को मिल रही बड़ी राहत : कुलवंत सिंह

: भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान के लागू होने से लोगों को मिल रही बड़ी राहत : कुलवंत सिंह

पंजाब राज्य सूचना आयोग के मुख्यालय में मनाया गया ‘संविधान दिवस’

: पंजाब राज्य सूचना आयोग के मुख्यालय में मनाया गया ‘संविधान दिवस’

मोगा में ‘खुशहाल पंजाब’ महा रैली के दौरान मंच से लाभार्थियों ने साझा किए अपने अनुभव

: मोगा में ‘खुशहाल पंजाब’ महा रैली के दौरान मंच से लाभार्थियों ने साझा किए अपने अनुभव

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026: पंजाब की सॉफ़्टबॉल और हॉकी (अंडर-18) टीमों के चयन ट्रायल 1 दिसंबर को होंगे

: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026: पंजाब की सॉफ़्टबॉल और हॉकी (अंडर-18) टीमों के चयन ट्रायल 1 दिसंबर को होंगे

भगवंत मान सरकार से अधिक सनातन धर्म के लिए किसी अन्य सरकार ने काम नहीं किया: अरविंद केजरीवाल

: भगवंत मान सरकार से अधिक सनातन धर्म के लिए किसी अन्य सरकार ने काम नहीं किया: अरविंद केजरीवाल

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

: अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

X