Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

पंजाब

लोक निर्माण मंत्री द्वारा राज्य भर के सभी पुलों के व्यापक निरीक्षण के निर्देश

Updated on Saturday, November 28, 2026 12:03 PM IST

चंडीगढ़: पटियाला जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुल के हाल ही में ढह जाने का गंभीर संज्ञान लेते हुए, पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) के सभी वरिष्ठ फील्ड इंजीनियरिंग अधिकारियों को राज्य भर में अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले पुलों का व्यापक निरीक्षण करने के आदेश दिए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और फील्ड अधिकारियों को पुलों की नींव, खंभों, अबटमेंट, डेक और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों सहित संरचनात्मक स्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी दरार या संरचनात्मक खराबी का तुरंत मूल्यांकन करके आवश्यक रोकथाम उपाय किए जाने चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि जहां भी आवश्यकता हो, विशेष रूप से पुराने और कमजोर पुलों के लिए विशेष एजेंसियों, प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों या संरचनात्मक इंजीनियरिंग विशेषज्ञों को विस्तृत संरचनात्मक सुरक्षा ऑडिट और नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग करने का कार्य सौंपा जा सकता है।
हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि निरीक्षण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए और इसके परिणामों के साथ-साथ आवश्यक मरम्मत, मजबूती या पुनर्वास के लिए सिफारिशों को सही ढंग से दर्ज किया जाना चाहिए ताकि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी अवांछित घटना को रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बेहतर परिवहन नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले राजमार्गों और संपर्क सड़कों से संबंधित चल रहे कार्यों की क्षेत्र-वार और डिवीजन-वार स्थिति की भी समीक्षा की।
कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राज्य में संपर्क सड़कों से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं जैसे कि एसएएससीआई, पीएमजीएसवाई और नाबार्ड आदि को निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार समय पर पूरा किया जाए।
इसके अलावा, सर्दियों के मौसम में धुंध के दौरान सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए, शेष सड़कों पर लेन मार्किंग और अन्य उपकरण लगाने के निर्देश दिए गए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में 45,000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण का कार्य करवाया जा रहा है।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री रवि भगत, संयुक्त सचिव अमरबीर सिद्धू पीसीएस, इंजीनियर-इन-चीफ श्री गगनदीप सिंह, मुख्य इंजीनियर श्री अर्शदीप सिंह, सुपरवाइजिंग इंजीनियर और कार्यकारी इंजीनियर मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
100 करोड़ रुपये के इस अनुदान का 2.20 लाख गोवंश को मिलेगा लाभ; 2-3 दिनों में गौशालाओं के पास पहुंच जाएगी राशि: अमन अरोड़ा

: 100 करोड़ रुपये के इस अनुदान का 2.20 लाख गोवंश को मिलेगा लाभ; 2-3 दिनों में गौशालाओं के पास पहुंच जाएगी राशि: अमन अरोड़ा

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में 'मिशन क्लीन पंजाब 3.0' की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

: भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में 'मिशन क्लीन पंजाब 3.0' की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

लुधियाना के लाडोवाल में 7 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा बागवानी विकास केंद्र : मोहिंदर भगत

: लुधियाना के लाडोवाल में 7 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा बागवानी विकास केंद्र : मोहिंदर भगत

कृषि मंत्री ने भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) को उनकी जायज मांगों के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा; अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश

: कृषि मंत्री ने भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) को उनकी जायज मांगों के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा; अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश

भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान के लागू होने से लोगों को मिल रही बड़ी राहत : कुलवंत सिंह

: भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान के लागू होने से लोगों को मिल रही बड़ी राहत : कुलवंत सिंह

पंजाब राज्य सूचना आयोग के मुख्यालय में मनाया गया ‘संविधान दिवस’

: पंजाब राज्य सूचना आयोग के मुख्यालय में मनाया गया ‘संविधान दिवस’

मोगा में ‘खुशहाल पंजाब’ महा रैली के दौरान मंच से लाभार्थियों ने साझा किए अपने अनुभव

: मोगा में ‘खुशहाल पंजाब’ महा रैली के दौरान मंच से लाभार्थियों ने साझा किए अपने अनुभव

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026: पंजाब की सॉफ़्टबॉल और हॉकी (अंडर-18) टीमों के चयन ट्रायल 1 दिसंबर को होंगे

: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026: पंजाब की सॉफ़्टबॉल और हॉकी (अंडर-18) टीमों के चयन ट्रायल 1 दिसंबर को होंगे

भगवंत मान सरकार से अधिक सनातन धर्म के लिए किसी अन्य सरकार ने काम नहीं किया: अरविंद केजरीवाल

: भगवंत मान सरकार से अधिक सनातन धर्म के लिए किसी अन्य सरकार ने काम नहीं किया: अरविंद केजरीवाल

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

: अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

X