Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल : एयर होस्टेस से एक्टिंग का सफर, आज बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल

Updated on Sunday, August 16, 2026 17:40 PM IST

मुंबई : हिंदी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक सोनम बाजवा आज के समय में एक ऐसा नाम हैं, जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ बेहतरीन एक्टिंग और लाजवाब डांस मूव्स के जरिए लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं।

सोनम बाजवा एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। उनका पूरा नाम सोनम प्रीत कौर बाजवा है, जिनका जन्म 16 अगस्त 1989 को रुद्रपुर, उत्तराखंड में हुआ था। उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में पंजाबी फिल्म 'बेस्ट ऑफ लक' से की।

सोनम ने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई रुद्रपुर के जेसी पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद वह दिल्ली आ गईं और दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। सोनम को शुरू से ही एक्टिंग में रुचि थी। इसलिए वह मुंबई चली गईं और वर्ष 2012 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में बतौर प्रतिभागी भाग लिया।

सोनम ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले कुछ समय के लिए एयर होस्टेस के रूप में भी काम किया, लेकिन उसे छोड़ उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने के बाद 'पंजाब 1984', 'सरदार जी 2', 'निक्का जैलदार', 'मंजे बिस्तरे', 'गुड्डियां पटोले' और 'कैरी ऑन जट्टा' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया।

अभिनेत्री की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री जर्नी की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में कैमियो और कुछ खास प्रोजेक्ट्स के जरिए कदम रखा। इसके अलावा उन्होंने 'बाला' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में भी विशेष भूमिकाएं निभाईं। फिर अभिनेत्री के करियर में एक ऐसा दौर आया कि उन्होंने इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों के साथ लोकप्रिय फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेत्री काम किया, जिनमें 'हाउसफुल 5' और 'बॉर्डर 2' मूवी शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त अभिनेत्री को पंंजाबी फिल्म 'अर्दब मुटियारा' में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर पीटीसी पंजाबी फिल्म पुरस्कार भी मिला है। वहीं, सोनम बाजवा आज के समय में बॉलीवुड की उभरती हुई शीर्ष अभिनेत्रियों में एक हैं।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X