Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

'भाई तेरा स्टार है' में 'मैंडी' का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Updated on Sunday, August 16, 2026 17:45 PM IST

मुंबई : अभिनेत्री निकी वालिया लंबे समय से पर्दे पर अलग-अलग तरह के किरदार निभाती रही हैं, लेकिन फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में उनका नया अंदाज दर्शकों के लिए खासा दिलचस्प रहा है। फिल्म में वह मैंडी का किरदार निभा रही हैं, जो तेज-तर्रार और अपनी बात खुलकर करने वाली महिला है। मैंडी की पर्सनैलिटी को निकी ने अपनी असल जिंदगी के स्वभाव से बिल्कुल अलग बताया।

समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें अपने किरदार की एक बात ने सबसे ज्यादा उत्साहित किया। मैंडी फिल्म में ज्यादातर बातचीत पंजाबी में करती है। उन्हें पंजाबी भाषा काफी पसंद है।

अपने किरदार के बारे में निकी ने कहा, ''मैं धर्म से सिख हूं। मेरी पहली भाषा हिंदी है, लेकिन मैं पंजाबी बहुत आसानी से बोल लेती हूं। सबसे रोमांचक बात यह थी कि जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैंडी के 90 फीसदी डायलॉग पंजाबी में थे। एक हिंदी फिल्म में यह किरदार सिर्फ पंजाबी बोलता है। वह लंदन में रहती है और सिर्फ पंजाबी में बात करती है। भाषा को लेकर मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और मैं किरदार की बोली को आसानी से अपना सकीं।''

उन्होंने कहा, "मेरे किरदार की असली चुनौती मैंडी का स्वभाव था। मेरी अपनी पर्सनैलिटी काफी शांत है, जबकि मैंडी इसके बिल्कुल उलट है। मैंडी बहुत तेज आवाज में बात करती है और उसके अंदर काफी एनर्जी है। ऐसे में पर्दे पर इस किरदार को सही तरह से पेश करने के लिए मुझे अपने सामान्य अंदाज से पूरी तरह बाहर निकलना पड़ा और इस तरह यह मेरे लिए चुनौतीपूर्ण किरदार बना।"

अभिनेत्री ने कहा, ''निर्देशक विवेक बी. अग्रवाल ने मुझे मैंडी की आवाज को लेकर भी खास निर्देश दिए थे। मुझसे बताया था कि मुझे अपनी आवाज को कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करनी है। इसके बजाय आवाज को जितना हो सके उतना ऊंचा और अलग रखना था। यहां तक कि अगर मैंडी कोई सामान्य सी बात भी करती है, तो वह उसे बहुत ऊंची आवाज में कहती है। यह मेरी रोजमर्रा की शैली से बिल्कुल अलग था, लेकिन मैंने निर्देशक की बात पर भरोसा किया और उसी अंदाज में अपने किरदार को निभाया।''

निकी वालिया ने कहा, ''पर्दे पर खुद को मैंडी के रूप में देखना मुझे बहुत अच्छा लगा। यह बहुत मजेदार अनुभव था। किसी ऐसे किरदार को निभाना जिसमें आपकी अपनी पर्सनैलिटी की झलक बिल्कुल न हो, एक कलाकार के लिए चुनौती के साथ-साथ सीखने का भी मौका होता है।''

फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है। फिल्म में राघव जुयाल, निहारिका एनएम, बरखा सिंह, पार्वती ओमनाकुट्टन, चंदन रॉय सान्याल, विकल्प मेहता, विवान भटेना, टीना देसाई, विनीत बीप कुमार, नासेर अल अज्जेह, देव बी. अग्रवाल और संजय कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिका में है।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X