Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

पंजाब

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

Updated on Sunday, August 16, 2026 18:51 PM IST

पंजाब बंद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, 21 अगस्त को पंजाब बंद करने का ऐलान किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कौमी इंसाफ मोर्चा के नेताओं ने 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान किया है।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों की रिहाई शामिल है। इसके अलावा मोर्चा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की भी मांग उठाई है। चंडीगढ़ में हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव के बाद अब 21 अगस्त के पंजाब बंद के ऐलान ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

गत दिन 15 अगस्त, शनिवार को भी प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी आपस में भिड़ गए। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन चलाए, जिसस कई प्रदर्शनकारकी लौट गए। शनिवार को चंडीगढ़ में माहौल तनावपूर्ण हो गया। कौमी इंसाफ मोर्चा की अगुवाई में मोहाली से गवर्नर हाउस की ओर बढ़े। यहां यह भी बताना जरूरी है कि जेल में बंद सिखों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब गवर्नर हाउस की तरफ मार्च कर रहे लोगों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। जानकारी के मुताबिक, कई सिख नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रेसिडेंट सिमरनजीत सिंह मान को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया है, इस दौरान सिमरनजीत सिंह मान घायल हालत में दिखे।

इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने एहतियातन बॉर्डर सील कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग हटाने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लिया। पुलिस के मुताबिक, भीड़ को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे तो पुलिस ने ड्रोन और अन्य साधनों की मदद से आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद भीड़ पीछे हट गई। SSP कंवरदीप कौर के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की, जिसमें कुछ जवान घायल हुए हैं। इस मौके पर फ्रंट के नेताओं ने पंजाब बंद का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी सामाजिक, धार्मिक और बिजनेस ऑर्गनाइजेशन जेल में बंद सिखों की रिहाई के लिए 21 अगस्त को पंजाब बंद के आह्वान का सपोर्ट करें।

बंदी सिंह जिनकी रिहाई की उठी मांग
बलवंत सिंह राजोआना (बेअंत सिंह की हत्या की साजिश का आरोपी), जगतार सिंह हवारा (बेअंत सिंह हत्याकांड की साजिश का आरोपी), जगतार सिंह तारा (बेअंत सिंह हत्याकांड का आरोपी), परमजीत सिंह भ्योरा (बेअंत सिंह हत्याकांड में शामिल), देविंदर सिंह सिंह भुल्लर (1993 दिल्ली यूथ कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार में बम विस्फोट मामला) और गुरदीप सिंह खेड़ा (दिल्ली के मामले में दोषी और कर्नाटक के बिदर में हत्याकांड में मामले में शामिल)।

 

Have something to say? Post your comment
शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

: शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

X