Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

धर्म कर्म

बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, तीसरी सोमवारी पर 12 किमी तक लगी कतार

Updated on Monday, August 17, 2026 13:38 PM IST

सावन की तीसरी सोमवारी पर देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक बाबा बैद्यनाथ धाम आस्था के महासागर में बदल गया। मनोकामना ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और पवित्र जल से जलाभिषेक के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु देवघर पहुंचे। रविवार रात से ही श्रद्धालुओं की कतार बढ़ती गई और सोमवार सुबह तक यह 12 किलोमीटर से अधिक लंबी हो गई।

सुल्तानगंज से देवघर तक करीब 108 किलोमीटर लंबा कांवरिया पथ भी ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। गेरुआ वस्त्र पहने कांवरियों का जत्था पवित्र गंगाजल लेकर बाबा धाम पहुंचे और अर्पित किया। बारिश की रिमझिम के बीच कंधे पर कांवर और मन में बाबा के प्रति अटूट आस्था लिए श्रद्धालु कठिन पैदल यात्रा के बाद देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ पर गंगाजल अर्पित किया।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार रात करीब 10.30 बजे ही कतार लगभग पांच किलोमीटर तक पहुंच गई थी। रात बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। सोमवार सुबह कतार 12 किलोमीटर से अधिक लंबी हो गई।

तीसरी सोमवारी का यह पर्व कई धार्मिक संयोगों के कारण और भी विशेष हो गया है। सोमवार को नागपंचमी तिथि का संयोग है। इसी दिन सिंह संक्रांति और मां मनसा की वार्षिक पूजा भी हो रही है। वहीं, बांग्ला श्रावण का समापन भी सोमवार को हो रहा है। इन धार्मिक अवसरों के एक साथ आने से बाबा धाम में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण और गहरा हो गया है। सावन के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में लगाई गई विशेष बिल्वपत्र प्रदर्शनी का भी सोमवार को समापन हो रहा है। श्रद्धालुओं के लिए बिल्वपत्र भगवान शिव की आराधना का विशेष माध्यम माना जाता है। प्रदर्शनी के प्रति भी भक्तों में खासा उत्साह देखा गया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए देवघर जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा एवं सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने तीसरी सोमवारी की सुबह रूटलाइन का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने नंदन पहाड़, कालीबाड़ी, बरमसिया से लेकर बाबा मंदिर परिसर तक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। बाबा बैद्यनाथ धाम में इस वर्ष सावन की पहली सोमवारी पर 3,17,494 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया था। दूसरी सोमवारी पर यह संख्या बढ़कर 3,69,449 हो गई थी। तीसरी सोमवारी पर करीब चार लाख श्रद्धालुओं के बाबा पर जलाभिषेक करने का अनुमान है।

 

Have something to say? Post your comment
मां ब्रह्मचारिणी : तप, त्याग और अटूट संकल्प की दिव्य प्रतिमूर्ति

: मां ब्रह्मचारिणी : तप, त्याग और अटूट संकल्प की दिव्य प्रतिमूर्ति

पितृ पक्ष में कुरुक्षेत्र के इन तीर्थों पर करें पितरों का तर्पण, जानें पेहोवा और सन्निहित सरोवर का महत्व

: पितृ पक्ष में कुरुक्षेत्र के इन तीर्थों पर करें पितरों का तर्पण, जानें पेहोवा और सन्निहित सरोवर का महत्व

विश्वकर्मा पूजा : सृजन, श्रम और कौशल के सम्मान से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

: विश्वकर्मा पूजा : सृजन, श्रम और कौशल के सम्मान से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

मिथिला के चौरचन से गणेशोत्सव तक, भाद्रपद में दिखेगा भारतीय परंपराओं का विविध रंग

: मिथिला के चौरचन से गणेशोत्सव तक, भाद्रपद में दिखेगा भारतीय परंपराओं का विविध रंग

जैसलमेर के रामदेवरा में बाबा रामदेवजी के 642वें मेले का शुभारंभ, देशभर से उमड़े श्रद्धालु

: जैसलमेर के रामदेवरा में बाबा रामदेवजी के 642वें मेले का शुभारंभ, देशभर से उमड़े श्रद्धालु

सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

: सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

: नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम

: सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम

​​करुणा के साथ सावधानी: ​जगतार सिंह ​हवारा की पैरोल याचिका पर संतुलित नजरिया

: ​​करुणा के साथ सावधानी: ​जगतार सिंह ​हवारा की पैरोल याचिका पर संतुलित नजरिया

गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति जताई श्रद्धा और कृतज्ञता

: गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति जताई श्रद्धा और कृतज्ञता

X