Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज

Updated on Monday, August 17, 2026 14:32 PM IST

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ उनकी फिल्म 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' को पीछे छोड़ दिया है। तीन दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ, उन्होंने अपनी अगली फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। आइए आपको उनकी इस अपकमिंग फिल्म के बारे में बताते हैं।

इमरान हाशमी की नई फिल्म का नाम
इमरान हाशमी की इस नई फिल्म का नाम 'गनमास्टर जी9' है। इस फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे। ये फिल्म 27 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे आदित्य दत्त डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यहां देखिए फिल्म की पहली झलक
इमरान हाशमी ने ‘गनमास्टर जी9’ का मोशन पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज डेट अनाउंस की है। मोशन पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘गनमास्टर जी9 पूरी तरह तैयार है और 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। इस बार, सिर्फ गोलियां ही नहीं चलेंगी। रोमांस, म्यूजिक और एक्शन भी आ रहे हैं, जो आपका दिल जीत लेंगे।’

‘आवारापन 2’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
‘आवारापन 2’ ने 14 अगस्त के दिन बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी। तीन दिनों में ‘आवारापन 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से नेट 81.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस 98.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इमरान हाशमी की फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 110.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

‘आवारापन 2’ के बारे में
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' को लाइव हिन्दुस्तान ने 3 स्टार्स दिए हैं। फिल्म में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी जैसे कलाकारा हैं, लेकिन सारी लाइमलाइट वामिका गब्बी के भाई पूरन गब्बी ने ले ली है। पूरन गब्बी और नॉस्टैल्जिक फीलिंग की वजह से ही इस फिल्म को हमने 3 स्टार्स दिए हैं। वहीं कहानी दमदार न होने की वजह से 2 स्टार्स कम किए हैं। यूं तो 'आवारापन 2', 'आवारापन' जैसी दमदार नहीं हैं। लेकिन वन टाइम वॉच जरूर है।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X