Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

पंजाब

राष्ट्र रक्षा का सम्मान… बहनों का अभिमान: फाजिल्का में 1100 बहनें जवानों को बांधेंगी राखी

Updated on Tuesday, August 18, 2026 18:22 PM IST

चंडीगढ़ : रक्षाबंधन का पावन पर्व इस बार परिवार की चौखट से निकलकर देश की सरहद तक पहुंचेगा। भारत-पाक सीमा से सटे फाजिल्का के असफवाला वॉर मेमोरियल में 23 अगस्त को ‘राखी सरहद के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का पोस्टर मंगलवार को चंडीगढ़ में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के दौरान करण गिल्होत्रा और नवदीप असीजा ने मेजबान की भूमिका निभाई। इस अनूठे आयोजन में फाजिल्का की 1100 महिलाएं अपने परिवारों के साथ पहुंचकर भारतीय सेना और बीएसएफ के 1100 जवानों की कलाई पर राखी बांधेंगी। इसके जरिए महिलाएं देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के प्रति सम्मान, विश्वास और कृतज्ञता व्यक्त करेंगी , बताया करण गिल्होत्रा ने। इस कार्यक्रम का संदेश होगा— “राष्ट्र रक्षा का सम्मान… बहनों का अभिमान।”

1971 के शहीदों को भी नमन
असफवाला वॉर मेमोरियल में होने वाले इस आयोजन का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह स्मारक 1971 के भारत-पाक युद्ध में फाजिल्का सेक्टर की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले 232 भारतीय सैनिकों की शहादत की याद दिलाता है। ऐसे पवित्र स्थल पर जवानों को राखी बांधना देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का भी प्रतीक होगा , बताया नवदीप असीजा ने ।

आयोजकों करण गिल्होत्रा, नवदीप असीजा, रमन खुराना के अनुसार, कार्यक्रम में सेवारत सेना और बीएसएफ जवानों के साथ पूर्व सैनिक, शहीद परिवार, उनके परिजन, नागरिक, सामाजिक संगठन, स्कूल, धार्मिक संस्थाएं और विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गवर्नर गुलाब चंद कटारिया करेंगे और भारतीय सेना और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी भी रहेगी।

एक धागा, एक संदेश
रक्षाबंधन पर आमतौर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, लेकिन फाजिल्का में यह परंपरा देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों तक पहुंचाई जाएगी। 1100 महिलाएं, 1100 सैनिक और राखी का एक पवित्र धागा—यह आयोजन देश के सैनिकों के प्रति सामूहिक आभार का संदेश देगा। इस अवसर पर देश की रक्षा करने वाले जवानों के योगदान, शहीद परिवारों के त्याग और सीमा क्षेत्र के नागरिकों की भावनाओं को भी सामने लाया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि फाजिल्का से उठने वाली देशभक्ति और कृतज्ञता की यह आवाज पूरे देश तक पहुंचनी चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment
शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

: शबरी के प्रेम से राम-हनुमान मिलन तक, बाली वध के मंचन ने बांधा समां

पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

X