Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

पंजाब

केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है ‘ईडी पार्टी’, पंजाब चुनावों को प्रभावित करने के लिए अपनाए जा रहे पुराने लोकतंत्र-विरोधी हथकंडे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Updated on Wednesday, August 19, 2026 19:49 PM IST

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सह-प्रभारी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि ‘ईडी पार्टी’ (भाजपा) विधानसभा चुनावों से पहले विपक्ष की आवाज दबाने के लिए एक बार फिर अपने पुराने लोकतंत्र-विरोधी हथकंडे अपना रही है।
उन्होंने कहा कि जिस भाजपा का पंजाब में कोई राजनीतिक आधार नहीं है, वह अपने राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने, धमकाने और दबाने के लिए ईडी तथा सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। लेकिन ऐसी राजनीतिक बदले की कार्रवाई आम आदमी पार्टी सरकार को आम लोगों के लिए काम करने से नहीं रोक सकती। भाजपा द्वारा उनकी सरकार पर किए जा रहे हमलों पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमें उन लोगों से ईमानदारी, देशभक्ति या राष्ट्रवाद का कोई प्रमाणपत्र नहीं चाहिए, जिन्होंने पंजाब और उसके लोगों को बेरहमी से लूटा है।

एक्स पर पोस्ट में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सत्येंद्र जैन जी की गिरफ्तारी राजनीतिक बदले की कार्रवाई का प्रत्यक्ष उदाहरण है। केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को डराने और दबाने के लिए ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। जिन्होंने स्वयं पंजाब को बेच दिया, वे आज हमसे सवाल पूछ रहे हैं। यह तरीका लोकतंत्र के लिए बिल्कुल उचित नहीं है।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए ईडी, सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करना भाजपा की पुरानी रणनीति है। ऐसा ही काम दिल्ली में भी किया गया, जहां विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जेल में डाल दिया गया था। आप के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ कार्रवाई भी इसी रणनीति का हिस्सा है, क्योंकि भाजपा ऐसे राजनीतिक ड्रामे करने की आदी है।”

विपक्ष के लगातार हमलों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे उन नेताओं से ईमानदारी का कोई प्रमाणपत्र नहीं चाहिए, जिनके हाथ पंजाब और पंजाब के लोगों की लूट से रंगे हुए हैं। इन नेताओं के पास मेरे खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे बेबुनियाद मुद्दों के जरिए मुझे बदनाम कर रहे हैं। जिस भाजपा का राज्य में कोई आधार नहीं है, वह हमें बदनाम करने और धमकाने के लिए ईडी तथा सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। इससे मेरा हौसला नहीं टूटेगा और मैं पंजाब के आम लोगों की भलाई के लिए काम करना जारी रखूंगा।”

देशभक्ति और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब को कांग्रेस या केंद्र में मौजूद सरकार से देशभक्ति का प्रमाणपत्र लेने की कोई जरूरत नहीं है। पंजाबियों ने राष्ट्रीय तिरंगे के हर रंग को निखारने के लिए अनगिनत कुर्बानियां दी हैं और भाजपा या केंद्र सरकार को हमें इस बारे में पाठ पढ़ाने की आवश्यकता नहीं है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह पार्टी पंजाब और पंजाबियों की देशभक्ति पर सवाल उठाकर बार-बार घटिया हथकंडे अपना रही है।”

पंजाब सरकार नदियों में जलस्तर पर लगातार नजर रख रही है, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में बाढ़ की स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “राज्य सरकार नदियों और बांधों में पानी के स्तर पर लगातार नजर रख रही है। राज्य के लोगों को इस संबंध में घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।”

जगतार सिंह हवारा को बीमार मां से मिलने के लिए मानवीय आधार पर पैरोल दी जानी चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जेल में बंद जगतार सिंह हवारा को मानवीय आधार पर अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल दी जानी चाहिए। मैं यह मुद्दा पंजाब के राज्यपाल के समक्ष पहले ही उठा चुका हूं। अब इस संबंध में अंतिम फैसला भारत सरकार को लेना है।”
Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X