Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

पंजाब

महिलाओं के नेतृत्व से मजबूत होगा लोकतंत्र और समावेशी विकास: विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर

Updated on Thursday, August 20, 2026 19:57 PM IST

चंडीगढ़/मोहाली : पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां और पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज यूएन वुमेन द्वारा आयोजित 'शीलीड्ज़ (SheLeads) राज्य वर्कशाप' में शिरकत करते हुए महिला नेताओं को सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने और सामाजिक बदलाव का नेतृत्व करने का आह्वान किया।

समारोह को संबोधित करते हुए स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि महिला नेता अपने समुदायों में बदलाव लाने वाली ताकत हैं और वे ऐसी नीतियों और शासन प्रणाली को आकार देने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं, जो हर नागरिक की आकांक्षाओं और उम्मीदों को दर्शाती हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी लोकतंत्र को और मजबूत बनाती है और समाज के हर वर्ग की आवाज को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करने में मदद करती है।

मुख्य भाषण देते हुए पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि दुनिया कई ऐसी सामाजिक धारणाओं के अनुसार चलती है जो महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए हमेशा न्यायसंगत नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि समय की आवश्यकता है कि हम समाज को नए दृष्टिकोण से देखें और महिलाओं को बदलाव का नेतृत्व करने के लिए आगे आना चाहिए।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, उनकी सामाजिक और आर्थिक प्रगति तथा हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

'शीलीड्ज़' यूएन वुमेन का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता विकसित करना, उनके नेटवर्क को मजबूत करना और उन्हें प्रभावी नेतृत्व के लिए तैयार करना है।

पंजाब में आयोजित इस दो दिवसीय आवासीय वर्कशाप में राज्य के विभिन्न हिस्सों से 47 महिला नेताओं ने भाग लिया, जिनमें जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाली कार्यकर्ता, चुनी हुई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे। इनका चयन 117 प्राप्त आवेदनों में से किया गया।

पंजाब में 'शीलीड्ज़' का यह संस्करण इस पहल को राज्य स्तर तक विस्तार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पहले राज्य स्तरीय वर्कशाप तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में आयोजित की जा चुकी हैं।

राष्ट्रीय स्तर की 'शीलीड्ज़' वर्कशापओं की शुरुआत फरवरी 2025 में हुई थी। शीलीड्ज़-I में 19 राज्यों की 29 महिला नेताओं, शीलीड्ज़-II में 22 राज्यों की 36 महिला नेताओं और शीलीड्ज़-III में 700 से अधिक आवेदनों में से चुनी गई 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के चेवनिंग फेलो और कौशल विकास क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंह कौड़ा ने कहा कि महिलाओं का राजनीतिक नेतृत्व केवल प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं है, बल्कि यह निर्णय लेने की प्रक्रिया में विविध अनुभवों और समावेशी सोच को शामिल करने का माध्यम है।

यूएन वुमेन इंडिया कंट्री ऑफिस की डिप्टी रिप्रेजेंटेटिव श्रीमती कांता सिंह ने कहा कि हर महिला में नेता बनने की क्षमता होती है और आवश्यकता ऐसा वातावरण तैयार करने की है जो उसके नेतृत्व को प्रोत्साहित करे।

यूएन वुमेन के अनुसार, दुनिया भर में निर्णय लेने वाले पदों पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व अभी भी कम है। इसी संदर्भ में महिला राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए विभिन्न पहलकदमियाँ की जा रही हैं।

भारत द्वारा महिला आरक्षण कानून, 2023 (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पारित करना महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में कम से कम 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है।

'शीलीड्ज़' कार्यक्रम महिला नेताओं को संवाद, अनुभव साझा करने और विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श के माध्यम से उनकी नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करता है।

यूएन वुमेन महिलाओं के अधिकारों, लिंग समानता और सभी महिलाओं एवं लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख संस्था है। यह कानूनों, संस्थानों और सामाजिक व्यवहार में बदलाव के माध्यम से एक समान दुनिया के निर्माण के लिए प्रयासरत है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X