Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

स्वास्थ्य

बात-बात पर आता है गुस्सा? भौंरे जैसी आवाज वाला ये प्राणायाम करेगा मन शांत

Updated on Friday, August 21, 2026 14:24 PM IST

काम का दबाव, लगातार भागदौड़, नींद की कमी और छोटी-छोटी बातों को लेकर बढ़ती चिंता का असर हमारे मूड पर भी पड़ता है। कई बार ऐसा होता है कि किसी मामूली बात पर भी गुस्सा अचानक बढ़ जाता है। बाद में जब मन शांत होता है तो लगता है कि इतनी छोटी बात पर इतना गुस्सा करने की जरूरत ही नहीं थी। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो भ्रामरी प्राणायाम आपके लिए मददगार हो सकती है। भ्रामरी प्राणायाम में सांस छोड़ते समय भौंरे जैसी गुनगुनाहट की आवाज निकाली जाती है। इसी वजह से इसे भ्रामरी नाम दिया गया है। इसका अभ्यास करते समय व्यक्ति अपना ध्यान सांस और आवाज पर केंद्रित करता है। इससे मन को कुछ देर के लिए रोजमर्रा की भागदौड़ और परेशान करने वाले विचारों से हटाकर भीतर की ओर लाने में मदद मिल सकती है। अगर किसी बात पर बहुत गुस्सा आ रहा हो, तो तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय कुछ देर शांत बैठकर गहरी सांस लेना और भ्रामरी का अभ्यास करना मन को स्थिर करने में सहायक हो सकता है। इससे व्यक्ति को अपनी भावनाओं पर थोड़ा ठहरकर सोचने का मौका भी मिलता है। भ्रामरी प्राणायाम में धीमी और नियंत्रित सांस पर ध्यान दिया जाता है। इससे शरीर को रिलैक्स करने और मन को शांत करने में मदद मिल सकती है।


इसके लिए किसी शांत और आरामदायक जगह पर सुखासन की स्थिति में बैठ जाएं। कमर और गर्दन सीधी रखें। दोनों अंगूठों से कान बंद करें, पहली उंगली माथे पर तथा बाकी उंगलियां आंखों पर रखें। नाक से लंबा गहरा श्वास लें और भौंरे की तरह 'हम्म्...' की गूंज करते हुए धीरे-धीरे श्वास बाहर छोड़ें। आवाज और सांस पर अपना ध्यान रखें। इसे अपनी क्षमता के अनुसार कुछ बार दोहराया जा सकता है।


नियमित योग दिनचर्या में इसे शामिल करने से तनाव और चिंता को कम करने, मन को शांत रखने तथा एकाग्रता और विचारों में स्पष्टता लाने में मदद मिल सकती है। कुछ लोगों को यह अभ्यास मानसिक रूप से रिलैक्स महसूस कराने वाला भी लगता है।


हालांकि, इसे करते समय शरीर पर जोर नहीं देना चाहिए। अगर नाक या कान में किसी तरह का संक्रमण या परेशानी है, तो भ्रामरी प्राणायाम न करें। किसी स्वास्थ्य समस्या या अभ्यास को लेकर असमंजस होने पर विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है।

Have something to say? Post your comment
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

: हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

: शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

: बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

X