Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

उत्तर प्रदेश

वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक, बोलीं- जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें राजनीतिक दल

Updated on Friday, August 21, 2026 14:27 PM IST

लखनऊ : वंदे मातरम के गायन को लेकर देश में चल रही राजनीतिक बहस के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के साथ सभी राजनीतिक दलों से बेरोजगार युवाओं, छात्र-छात्राओं और बाढ़ से हो रही जान-माल की क्षति जैसे गंभीर जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की। मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि देश में वंदे मातरम गायन को पूरा गाना है या शुरू के दो छंद (पैरा) गाना है या नहीं गाना है, इसको लेकर जो इस समय में देश में राजनीति चल रही है, वह ठीक नहीं है और इस मामले में हमारी पार्टी का यही कहना है कि वंदे मातरम गायन को लेकर अभी हाल ही में संसद में जो कानून पास किया गया है यह कोई पहली बार ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्योंकि केंद्र एवं राज्यों में भी सत्ता परिवर्तन के दौरान सभी पार्टियां अपने राजनीतिक स्वार्थ के हिसाब से या फिर अपनी कमियों पर से जनता का ध्यान बांटने के लिए यह सब करती रहती हैं अर्थात एक-दूसरे के बने कानूनों को बदलती रहती हैं। जबकि इस समय देश और जनहित के मुद्दों पर खासकर बेरोजगार युवाओं तथा छात्र-छात्राओं 'जेन-जी' एवं स्कूली बच्चे-बच्चियों की 'जेन-अल्फा' एवं इस समय देश के कुछ भागों में भयंकर आई बाढ़ से हो रही जान-माल की हानि आदि के अनेकों और भी अति-महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्र व सभी राज्य सरकारों को तथा साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों को भी सही से समुचित ध्यान देना चाहिए, यही वर्तमान में देश व जनहित में समय की सबसे जरूरी मांग भी है।


वंदे मातरम को लेकर भाजपा और कांग्रेस में विवाद 15 अगस्त को शुरू हुआ। भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह का वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि पूरा वंदे मातरम गाए जाने के दौरान सोनिया गांधी ने इसे रोकने की कोशिश की और राहुल गांधी भी असहज दिखे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पूरा वंदे मातरम गाया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोनिया गांधी का इशारा गीत रोकने के लिए नहीं, बल्कि लंबे समय से खड़े कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी मांगने को लेकर था।

Have something to say? Post your comment
सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

X